सुबह की गुनगुनी धूप लोगों को भायी, लेकिन सतर्कता जरूरी है Aligarh news

कई दिनो से कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच सुबह लोग ठिठुरते नजर आ रहे थे लेकिन बुधवार को सुबह कोहरे की हल्‍की चादर को सूरज ने जल्‍द हटाया और अपनी चमक बिखेरी। सुबह से ही निकली गुनगुनी धूप लोगों को खूब भायी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 09:44 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 09:44 AM (IST)
सुबह की गुनगुनी धूप लोगों को भायी, लेकिन सतर्कता जरूरी है  Aligarh news
बह से ही निकली गुनगुनी धूप लोगों को खूब भायी।

अलीगढ़, जेएनएन: कई दिनो से कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच सुबह लोग ठिठुरते नजर आ रहे थे, लेकिन बुधवार को सुबह कोहरे की हल्‍की चादर को सूरज ने जल्‍द हटाया और अपनी चमक बिखेरी। सुबह से ही निकली गुनगुनी धूप लोगों को खूब भायी।  

कोहरे की हल्‍की चादर दिखी 

बुधवार को सुबह ही सूर्यदेव ने अपनी आंखें खोल दी। हालांकि भोर में कोहरे की हल्‍की चादर दिखी लेकिन सुबह होते होते सब गायब हाेे गया। लोगों की चहलकदमी सुबह से ही सड़कों पर देखने को मिली।  हालांकि इस बीच सर्द हवाएं चलती रहीं, लेकिन गुनगुनी धूप ने लोगों को सर्दी का अहसास कम होने दिया।

बचकर रहें ऐसे मौसम में

विशेषज्ञों के अनुसार पूरी जनवरी  मौसम के मिजाज बदलता रहेगा। चिकित्सकों के अनुसार अभी कोहरा और सर्दी का प्रकोप जारी है। यह मौसम छोटे बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों के लिए ठीक नहीं। खासतौर से सुबह व शाम की ठंड से इन्हें बचाने की जरूरत है। चिकित्सकों  के अनुसार बच्चों को शरीर को ढांपने वाले गरम कपड़े पहनाएं। बच्चे व बड़े गरम पानी से नहाएं।ठंडी चीजों से परहेज करें। कोहरा में बुजुर्ग व बीमार बाहर न जाएं। बिस्तर छो़ड़ने के बाद हल्का व्यायाम जरूर करें। 

chat bot
आपका साथी