अलीगढ़ में मकान की छत गिरी, मां की मौत, पति और बेटी घायल

बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों में कच्चे-पक्के मकान गिर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 02:11 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 02:11 AM (IST)
अलीगढ़ में मकान की छत गिरी, मां की मौत, पति और बेटी घायल
अलीगढ़ में मकान की छत गिरी, मां की मौत, पति और बेटी घायल

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों में कच्चे-पक्के मकान गिर रहे हैं। गुरुवार रात लोधा क्षेत्र के गांव जिरौली डोर में मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। दंपती व इनकी बेटी मलबे में दबकर घायल हो गए। निजी अस्पताल पहुंचकर महिला की मौत हो गई। पति व बेटी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। जिरौली डोर निवासी प्रदीप कुमार मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पत्नी सुनीता देवी व बेटी खुशी के साथ सो रहे थे। रात में मकान की छत गिर पड़ी। मलबे में दबकर तीनों लोग घायल हो गए। चीख-पुकार पर पहुंचे पड़ोसियों ने तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने 40 वर्षीय सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप व खुशी का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर लोधा गजराज सिंह ने बताया कि हादसे की खबर पर कोल तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पहुंचकर जानकारी ली और रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।

......

आगरा हाईवे पर भीषण जलभराव

जासं, अलीगढ़ : समृद्धि टाउनशिप के डायरेक्टर सुमित सराफ ने कहा की बारिश के चलते आगरा हाईवे पर रूसा के सामने भीषण जलभराव है, लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे इस समय तालाब की तरह नजर आ रहा है। जलभराव के चलते उस पर गड्ढे भी हो गए हैं, जो दिखाई नहीं देते हैं। आए दिन वाहन पलट रहे हैं, तमाम लोग घायल हो चुके हैं। मगर पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं निकाला जा रहा है। इसका शीघ्र समाधान कराना चाहिए, वरना स्थिति और भी विकराल हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी