अलीगढ़ में बाइक छीनने का विरोध, युवक को गोली मारी

बन्नादेवी क्षेत्र में रेलवे रोड पर देर रात घटना पांच पर मुकदमा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 01:56 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 01:56 AM (IST)
अलीगढ़ में बाइक छीनने का विरोध, युवक को गोली मारी
अलीगढ़ में बाइक छीनने का विरोध, युवक को गोली मारी

जासं, अलीगढ़ : बन्नादेवी क्षेत्र में रेलवे रोड पर शुक्रवार रात बाइक सवारों को कुछ लोगों ने लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक का हाथ घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के भुजपुरा का शादाब देर रात साथी के साथ जेएन मेडिकल कालेज में बीमार रिश्तेदार को खून देने जा रहा था। जब वे रेलवे रोड पर पहुंचे तो वहां कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे। उन लोगों ने उसे रोक लिया और पूछा कि कहां जा रहे हो? शादाब व उसके साथी ने मेडिकल कालेज जाने की बात कही तो उन्होंने बाइक छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर दूर खड़े पुलिस कर्मियों को आते देख आरोपित युवकों ने भागते हुए तमंचे से गोली चला दी। जो उसके हाथ में जा लगी। आरोपित बाइक को छोड़कर भाग गए। बन्नादेवी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि शादाब के पिता जाकिर की तहरीर पर जकी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया गया है।

..............

गौंडा पुलिस पर पथराव करने

के आरोप में दो और गिरफ्तार

संसू, गौंडा : पुलिस पर पथराव करने के मामले में दो और आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने पहले गांव के आरोपित अर्जुन को जेल भेजा था, जिसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की बात कबूली थी।

गौंडा क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची की हत्या की गई थी। उसका शव घर से चार सौ मीटर दूर एक खेत में मिला था। ग्रामीणों ने शव को खैर-मथुरा रोड पर रखकर जाम लगा दिया था। एसपी देहात व सीओ ने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तभी कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। पुलिस ने 20 नामजद व 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि गजेंद्र व सत्यभान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

chat bot
आपका साथी