मुंडन कराकर लौट रहे दर्शनार्थियों की बोलेरो पलटी, छह महिलाएं घायल

बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के कर्णवास स्थित मंदिर से लौटते समय छर्रा क्षेत्र में अतरौली रोड पर बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई जिसमें कार सवार जनपद फिरोजाबाद की छह दर्शनार्थी महिलाएं घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 01:26 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 01:26 AM (IST)
मुंडन कराकर लौट रहे दर्शनार्थियों की 
बोलेरो पलटी, छह महिलाएं घायल
मुंडन कराकर लौट रहे दर्शनार्थियों की बोलेरो पलटी, छह महिलाएं घायल

अलीगढ़ : बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के कर्णवास स्थित मंदिर से लौटते समय छर्रा क्षेत्र में अतरौली रोड पर बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमें कार सवार जनपद फिरोजाबाद की छह दर्शनार्थी महिलाएं घायल हो गई। गंभीर अवस्था में छर्रा सीएचसी से दो महिलाओं को अलीगढ़ रेफर किया गया है।

जनपद फिरोजाबाद के थाना नारकी क्षेत्र के ग्राम हसौली रामनगर निवासी अजय कुमार परिवार के लोगों के साथ जनपद बुलंदशहर क्षेत्र के कर्णवास स्थित मातारानी के मंदिर पर जात करने व बच्चे का मुंडन कराने गए थे। शुक्रवार शाम बोलेरो द्वारा सभी लोग वापस लौट रहे थे। छर्रा क्षेत्र में रामपुर बंबा के निकट किसी तरह अनियंत्रित होकर बोलेरो खाई में पलट गई। हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला, जिसमें सुनीता, विमलेश, शशि देवी, नैना, डौली, कविता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को छर्रा सीएचसी पहुंचाया, जहां से डाक्टर ने सुनीता व डौली को अलीगढ़ रेफर कर दिया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के ग्राम सुनहरा निवासी गंगा सहाय अपने नाती सोनू के साथ शुक्रवार को बाइक द्वारा ग्राम दतावली अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। ग्राम भुडि़या के निकट सडक पर एक बालिका को बचाने के चलते बाइक फिसल गई। जिससे गंगा सहाय व सोनू व छबीलपुर निवासी 12 वर्षीय नंदनी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंगा सहाय को अलीगढ रेफर कर दिया है।

दौड़ने गया युवक लापता

इगलास : ग्राम सूरजा कारौली निवासी युवक घर से बाइक पर दौड़ लगाने गया था, 24 घंटे बाद वापस न लौटने पर उसकी मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। श्रोता देवी पत्नी राजन सिंह का कहना है कि बेटा दीपक (20) गुरुवार को दौड़ लगाने की कहकर 3:30 बजे बाइक से गया था। उसका मोबाइल भी स्विच आफ है। पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

chat bot
आपका साथी