हाथरस में दो ब्लाक में 36 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान शुरू Aligarh news

शनिवार की सुबह सात बजे से ही ब्लाक सासनी और हसायन क्षेत्र के नौ बूथों पर 36 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान शुरू हो गया। पुलिस प्रशासन भी शांति व्यवस्था की दृष्टि से पूरी तरह चौकन्ना रहा। सुबह 11 बजे तक 28 फीसद तक मतदान हो चुका था।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 12:45 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 12:45 PM (IST)
हाथरस में दो ब्लाक में 36 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान शुरू Aligarh news
हाथरस में 36 ग्राम पंचायत सदस्‍यों के लिए मतदान शुरू।

हाथरस, जेएनएन।  शनिवार की सुबह सात बजे से ही ब्लाक सासनी और हसायन क्षेत्र के नौ बूथों पर 36 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान शुरू हो गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी शांति व्यवस्था की दृष्टि से पूरी तरह चौकन्ना रहा। सुबह 11 बजे तक 28 फीसद तक मतदान हो चुका था।

दो ब्‍लाकों में निर्विरोध पर सहमति नहीं बन पायी थी 

बता दें कि खाली ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर निर्विरोध चुनाव हाे गया था। मगर दो ब्लाक हसायन और सासनी में 36 सदस्यों के लिए निर्विरोध की सहमति नहीं बन पाई तो मजबूरन प्रशासन को मतदान कराना पड़ा। शनिवार की सुबह से ही मतदान शुरू हाे गया था। निर्वाचित प्रधान और विपक्षी गुट में अपने अपने पक्ष में सदस्य बनवाने को मतदाताओं को रिझाने की होड़ सी मची थी। दोनों ब्लाकों पर पर खुद थाना प्रभारी फोर्स के साथ मुस्तैद थे। दरअसल, गांव का चुनाव संवेदनशील हो जाता है और एक एक वोट के लिए झगड़े की आशंका बनी रहती है। निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने के लिए निर्वाचन अधिकारियों ने पहले ही व्यवस्था पूरी कर ली थी। पोलिंग पार्टियों को बता दिया गया था कि किस तरह से हमें मतदान कराना है।

सासनी में आठ बूथ बनाए गए

सासनी विकास खंड क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों केे 26 वार्डों में मतदान शुरू हाे चुका है जिसके जिसके लिए आठ बूथ बनाए गए हैं जिनमें 60 उम्मीदवार मैदान में हैं। शांति व्यवस्था की दृष्टि से एसडीएम विजय शर्मा को जोनल मजिस्ट्रेट, जबकि तहसीलदार ज्योत्सना सिंह व नायव तहसीलदार रामगोपाल तथा ईओ नगर पंचायत स्वेदश आर्य को सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरी निगरानी रखे हुए हैं। चुनाव होने वाली पंचायतों में खेड़ा फिरोजपुर के तीन वार्ड में 370 मतदाता तथा बिर्रा में चार वार्डों में 470 मतदाता,सिताहरी में मात्र एक वार्ड के लिए मतदान होगा जिसमें 52 मतदाता मतदान करेगें। लढौता में नौ वार्डों में 1403 मतदाता तथा ममौता कला में 9 वार्डों में 1819 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शुक्रवार को आठ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। वहीं हसायन विकास खंड क्षेत्र में ग्राम पंचायत कानऊ और हेथा रघुनाथपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान शुरू हो चुका है। यहां 6 वार्डों के लिए और कानऊ के लिए 4 वार्डों का मतदान शुरू हो चुका था। सुबह से ही यहां बूथों पर वोट डालने के लिए लाइन लगी है।

chat bot
आपका साथी