Panchayat elections : हाथरस में मतदाताओं में गजब का उत्‍साह, दोपहर तीन बजे तक 49 फीसद मतदान Aligarh news

पंचायत चुनाव के लिए हाथरस में हो रहे मतदान में गुरुवार को लोगों ने गजब का उत्साह दिखाया। 11 बजे 19.83 फीसद मतदान दो घंटे बाद एक बजे बढ़कर 36.05 फीसद हो गया। धीरे-धीरे मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया और तीन बजे तक 49.95 फीसदी मतदान हुए।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 03:32 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 03:40 PM (IST)
Panchayat elections : हाथरस में मतदाताओं में गजब का उत्‍साह, दोपहर तीन बजे तक 49 फीसद मतदान Aligarh news
बिसाबर के गढ़ी खमानी में 90 वर्षीय अपनी मां शांति देवी को गोद मे मतदान कराने ले जाता युवक।

हाथरस, जेएनएन । पंचायत चुनाव के लिए हाथरस में हो रहे मतदान में गुरुवार को लोगों ने गजब का उत्साह दिखाया। 11 बजे 19.83 फीसद मतदान दो घंटे बाद एक बजे बढ़कर 36.05 फीसद हो गया। धीरे-धीरे मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया और तीन बजे तक 49.95 फीसदी मतदान हुए।  

लोगों ने दिखाई दिलचस्‍पी

इस दौरान फर्जी मतदान होने की सूचनाओं ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की दिक्कतें बढ़ा दी। फर्जी मतदान होने वाले की सूचना वाले केंद्रों पर तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट भेजकर पड़ताल कराई गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर नजर रखे रहे।

ब्लाक      मतदान फीसद

हसायन:      51.85

सिकंदराराऊ:   49.59

सादाबाद:     52.74

सहपऊ:      44.17

मुरसान:      53.19

सासनी:      46.50

हाथरस:      51.60

कुल मतदान प्रतिशत 49.95

chat bot
आपका साथी