अनुशासन में रहकर समाज व राष्ट्र के लिए योगदान दें स्वयंसेवक Aligarh news
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हिंदू नव वर्ष पर आद्य सरसंघचालक प्रणाम कार्यक्रम मनाया गया। नगर के स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश के साथ हाथरस रोड स्थित मैदान में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया।
अलीगढ़, जेएनएन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हिंदू नव वर्ष पर आद्य सरसंघचालक प्रणाम कार्यक्रम मनाया गया। नगर के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश के साथ हाथरस रोड स्थित मैदान में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया।
हिंदू नववर्ष के साथ ही संघ संचालक हेडगेवार का जन्मदिन भी है
मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक जितेंद्र ने आज के दिन का महत्व बताते हुए कहा कि हिंदू नव वर्ष के साथ ही संघ चालक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी है। आज का दिन वर्ष प्रतिपदा के रूप में मनाया जाता है। स्वयं सेवकों को अनुशासन में रहते हुए समाज तथा राष्ट्र के लिए अपना योगदान देने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति व निर्माण के लिए आरएसएस का गठन किया गया था। संघ का कार्य ईश्वर का कार्य है। संघ की शक्ति कार्यकर्ता हैं। स्वयंसेवक में मातृभूमि के लिए समर्पण होता है। जो राष्ट्र को परम वैभव पर ले जा सकता है। इसके साथ कि स्वयं सेवकों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे लगाने, जल संरक्षण करने, बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयं सेवकों ने मां भगवती से विश्वकल्याण की प्रार्थना की। अध्यक्षता नगर संघचालक ओमप्रकाश अग्रवाल व संचालक नितिन अग्रवाल ने किया। मुख्य शिक्षक मोहित रहे।
ये लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर महेश वर्मा, गोपाल गोड़, उदित गोड़, राजेश गुप्ता, सतीश वर्मा, शिवम, गेंदालाल, कन्हैयालाल बंसल, सोमेश कौशिक, अनुज मित्तल, देवकी, देवेंद्र, ध्रुव सिंघल, श्यामवीर, अशोक, दुर्गेश कटारा, मनेंद्र, मोहित बंसल, चिराग बंसल, दीपांशु अग्रवाल आदि थे।