मगरमच्छ से ग्रामीण भयभीत अब तक खा चुका तीन बकरी Aligarh News

विजयगढ़ नगर क्षेत्र के ग्राम चैनपुरा से गुजरने वाले नाले में मगरमच्छ आने के कारण ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। मगरमच्छ अब तक तीन बकरी चट कर चुका है ।जानकारी के अनुसार उक्त गांव के पास से एक नाला गुजर रहा है

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:00 PM (IST)
मगरमच्छ से ग्रामीण भयभीत अब तक खा चुका तीन बकरी Aligarh News
मगरमच्छ आने के कारण ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।

अलीगढ़, जेएनएन। विजयगढ़ नगर क्षेत्र के ग्राम चैनपुरा से गुजरने वाले नाले में मगरमच्छ आने के कारण ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है मगरमच्छ अब तक तीन बकरी चट कर चुका है जानकारी के अनुसार उक्त गांव के पास से एक नाला गुजर रहा है। इसी के पास एक पोखर भी है गांव की एक महिला अपनी बकरी चराने को गई थी। अचानक एक बकरी नाले की किनारे पर पहुंच गई। तभी मगरमच्छ ने उछाल भरकर बकरी को अपने मुंह में दवा लिया बकरी की आवाज सुनकर महिला जब तक पहुंची। तब तक मगरमच्छ बकरी को खींचकर नाले में चला गया। इसी प्रकार अन्य लोग भी बकरी चराने के लिए गए तो उनकी भी बकरी किनारे पर पहुंचते ही गायब हो गई। मगरमच्छ की उपस्थिति से वहां के ग्रामीणों एवं किसानों में दहशत बनी हुई है। गांव के लोगों ने प्रशासन से शीघ्र ही मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है

chat bot
आपका साथी