एमएलसी चुनाव के लिए संयोजकों में भरा जोश, चुनाव तैयारियों के बारे में ली जानकारी Aligarh news

अलीगढ़ हाथरस कासगंज व एटा से आए 17 विधानसभा क्षेत्र के संयोजकों से तैयारियों के बारे में पूछा। माहेश्वरी ने कहा कि संगठन ने निष्ठावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं को मौका दिया है।

By Parul RawatEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 10:00 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 10:00 AM (IST)
एमएलसी चुनाव के लिए संयोजकों में भरा जोश, चुनाव तैयारियों के बारे में ली जानकारी Aligarh news
एमएलसी चुनाव के लिए संयोजकों में भरा जोश, चुनाव तैयारियों के बारे में ली जानकारी Aligarh news

अलीगढ़, जेएनएन। भाजपा पहली बार आगरा खंड स्नातक व शिक्षक एमएलसी निर्वाचन में  दमदारी  से उतरी है। रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने मंडल के 17 विधानसभा संयोजकों में जोश भरा। इनसे चुनाव तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

दोबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद रजनीकांत माहेश्वरी का अलीगढ़ में प्रथम आगमन था। दोपहर 12 बजे  क्वार्सी  स्थित सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह व आगरा खंड शिक्षक एमएलसी के प्रत्याशी डॉ. दिनेश वशिष्ठ से चर्चा की। अलीगढ़, हाथरस,  कासगंज  व  एटा  से आए 17 विधानसभा क्षेत्र के संयोजकों से तैयारियों के बारे में पूछा। माहेश्वरी ने कहा कि संगठन ने निष्ठावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं को मौका दिया है। हम इनके चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाएं। इस चुनाव में भी हमें बूथ स्तर तक तैयारी करनी होगी। दस वोटर पर एक कार्यकर्ता लगाना होगा, जिससे वोटर मतदान स्थल तक पहुंच सके। 30 सितंबर तक चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्लाइड पुस्तिका का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने आभार जताया।

ये लड़ रहे चुनाव

स्नातक के प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मैं नहीं, बल्कि आप सभी चुनाव  लड़  रहे हैं। आप सभी के कंधों पर ही सारा दारोमदार है। शिक्षक प्रत्याशी डॉ. दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि हम किसी को हराने नहीं जा रहे, मगर हम किसी को जीतने भी नहीं देंगे। आप सभी की ताकत का मुझे अंदाजा है। विधायक  रवेंद्रपाल  सिंह व राजकुमार सहयोगी ने कहा कि जीत के लिए दिन-रात कर देंगे। संचालन विधायक अनिल पाराशर ने किया । बैठक में शहर विधायक संजीव राजा, शिवनारायण शर्मा, बीएस पाल, आशीष कुमार,  यतेंद्र  वाईके, वैभव गौतम, शैलेंद्र गुप्ता, हरिशंकर गौड़, सत्या ङ्क्षसह,  भुनेंद्र  वशिष्ठ, भूपेंद्र सिंह, विधायक रामप्रताप, समन्वयक राजकुमार उपाध्याय मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी