बनारस के घाट सा दिखा अलीगढ़ के अचल सरोवर का नजारा Aligarh news

देव दीपावली पर रविववार की रात अचल सरोवर पर बनारस के घाटों सा नजारा था। ऐसा लग रहा था मानो देवगण उतर आएं हों। श्री हरि विष्णु की मंगल आरती के लिए देवता उन्हें प्रसन्न करने में लगे हों। 31111 हजार दीपों से अचल रोशनी से नहा उठा था।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:50 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:50 AM (IST)
बनारस के घाट सा दिखा अलीगढ़ के अचल सरोवर का नजारा Aligarh news
देव दीपावली पर रविववार की रात अचल सरोवर पर बनारस के घाटों सा नजारा था

अलीगढ़, जेएनएन : देव दीपावली पर रविववार की रात अचल सरोवर पर बनारस के घाटों सा नजारा था। ऐसा लग रहा था मानो देवगण उतर आएं हों। श्री हरि विष्णु की मंगल आरती के लिए देवता उन्हें प्रसन्न करने में लगे हों। 31111 हजार दीपों से अचल रोशनी से नहा उठा था। जल से दीपक का प्रकाश टकराया तो मानों लगा कि आसमान के तारे जमी पर उतर आएं हैं। शंखनाद, घंटे की ध्वनि ने अचल सरोवर को अद्​भुत बना दिया था। इस दृश्य हर कोई अपनी आंखों में समा लेना चाहता था। अद्भुत, अविस्मरणीय और अकल्पनीय दृश्य ने हर किसी को भावविभाेर कर दिया।

 देव दीपावली उत्सव

श्री गिलहराज मंदिर की ओर से अचल सरोवर पर देव दीपावली उत्सव आयोजित किया गया। योगी कौशलनाथ के सानिध्य में दो दर्जन से अधिक सामाजिक संस्थाओं ने अचल सरोवर के प्रत्येक घाटों को दीप मलाओं से भर दिया। शाम 6.40 बजे एक-एक कर दीप जले तो अचल प्रकाश पर्व में परिवर्तित हो गया। मालाओं की लड़ियों की तरह अचल सरोवर दिखने लगा। श्री गिलहराज मंदिर में महाकाल बाबा की आरती हुई। शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने आरती की। योगी कौशलनाथ ने टीम में सभी सहयोगियों का आभार जताया। कहा, अथक प्रयास से यह भव्य आयोजन संभव हो पाया। सर्व शक्ति सेवा संस्था, आस्था डांस एकेडमी, राधे-राधे वूमन क्राफ्ट, राघव सेना, हिंदू युवा वाहिनी आदि तमाम संगठनों का सहयोग था।

चमक उठा आरती घाट

आरती घाट को डॉ. मुकेश शर्मा के सानिध्य में दीेपों से सजाया गया। अचल सरोवर रक्षक दल के सदस्यों ने जयघोष लगाया। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह आरती में शामिल हुए। समाजसेवी कृष्णा गुप्ता ने कहा कि दैनिक जागरण के अचल सरोवर, अटल धरोहर अभियान से अचल को नई पहचान मिली। प्रीति वाष्र्णेय, मोहन लाल वर्मा ने कहा कि अचल शहर का हृदय स्थल है। इस अभियान को हम निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे। विजय सिंह ने कहा कि अचल अद्भुत है। अतुल सिंह ने कहा कि अचल सरोवर, अटल धरोहर अभियान ने पूरे देश को अचल में पहुंचाने का काम किया। मधुलिका राघव, वर्षा गौड़, लक्ष्मी शर्मा, आशीष शर्मा, अजय लिथो, लक्ष्मी राज सिंह, ठाकुर, कुशलपाल सिंह, शिवा शर्मा आदि मौजूद थे। दीपिका, तिवारी, प्रीति चौहान, डिंपल चौहान, पारुल वाष्र्णेय ने आकर्षक रंगोली बनाई। डॉ. मुकेश ने सभी का आभार जताया।

बनारस के घाटों सा था नजारा

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने 12 खंबा को दीपोें से सजाया। डॉ. सुवीर राय, अमित सोनी ने कहा कि देव दीपावली से अचल को नई पहचान मिली। श्री गिहलराज मंदिर के भव्य दृश्य के साथ पूरे घाटों ने बनारस की देव दीपावली की याद दिला दी।\

दीपों से चमक उठा गणेश मंदिर

गणेश मंदिर पर भी दीपों का उत्सव देखते ही बनता था। योगी विनयनाथ के सानिध्य में मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया था। विनय नाथ ने कहा कि आज अचल के हर मंदिर भव्य और दिव्य हो गए हैं।

हर-हर महादेव की गूंज

अचलेश्वरधाम का तो नजारा देखते ही बनता था। फूलों से यहां विशाल महादेव की आकृति बनाई गई थी। मंदिर परिसर के लोगों ने सुंदर श्रृंगार किया था। भगवान शंकर की आरती में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे।

108 दीपों से की आरती

स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने भी अपने आश्रम पर 108 दीपों से भव्य आरती की। पूर्णानंदपुरी महाराज ने कहा कि देवता भगवान श्रीहरि की आरती करते हैं। महाआरती में गौरव शास्त्री, शिवम शास्त्री, माधव पंडित, वैभव पंडित आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी