विधान सभा चुनाव 2022: सात विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के 27 दावेदारों ने ठोंकी ताल

जिले की सातों विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस में दावेदारों के आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। जिलाध्यक्ष ने 27 आवेदकों की सूची प्रदेशाध्यक्ष को सौंपी। हालांकि 10 से 12 दावेदारों ने सीधे प्रदेश मुख्यालय पर जाकर आवेदन किया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 09:36 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 09:36 AM (IST)
विधान सभा चुनाव 2022: सात विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के 27 दावेदारों ने ठोंकी ताल
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल काफी समय से तैयारी में लगे हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जिले की सातों विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस में दावेदारों के आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। जिलाध्यक्ष ने 27 आवेदकों की सूची प्रदेशाध्यक्ष को सौंपी। हालांकि, 10 से 12 दावेदारों ने सीधे प्रदेश मुख्यालय पर जाकर आवेदन किया है। खास बात ये है कि कोल विधानसभा सीट पर केवल आगा यूनुस ने दावेदारी की है। दरअसल, इस सीट पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल काफी समय से तैयारी में लगे हैं।

टिकट दावेदार सक्रिय

जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह ने बताया कि 10 अक्टूबर तक चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लिए गए थे। जिला मुख्यालय पर 27 आवेदन आए। शहर सीट से मोहम्मद जियाउद्दीन राही, यज्ञा अगवाल, हाजी अरशान खान, मनोज सक्सेना, मोहम्मद अली सुलेमान, मोहम्मद शारिक, लक्ष्मी नारायण, एमएल पापा, शीलेंद्र सिंह चंदेल, कैलाश बाबू वाल्मीक, नितिन चौहान, कोल से आगा यूनुस, खैर से रौदास सिंह जाटव, ज्ञान सिंह, रामगोपाल रैना व हेमंत कुमार, बरौली से अनिल कुमार सिंह, विनय कुमार पांडेय, जयदेव उपाध्याय, प. विजय सारस्वत, सुषमा शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, अतरौली से धर्मेंद्र कुमार, संगीता राजपूत, छर्रा से अखिलेश कुमार शर्मा, शेरपाल सिंह सविता ने आवेदन दिया है। कुछ दावेदारों ने सीधे लखनऊ भी आवेदन किए हैं। अब हाईकमान आवेदकों के नामों पर विचार करेगा। उनके जनाधार व अन्य जानकारी अपने स्तर से पता कराई जाएगी।

कांग्रेसियों ने मृतक जवानों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

अलीगढ़ः जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद चार जवानों व इगलास थाने के सब इंस्पेक्टर सहित चार पुलिस कर्मियों की हादसे में मृत्यु होने पर कांग्रेसियों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसी बुधवार को घंटाघर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के निकट स्थित शहीद जवान की प्रतिमा के समक्ष इकट्ठा हुए। यहां मोमबत्तियां जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। बंसल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ये दोनों हादसे अत्यंत हृदय विदारक हैं । कर्तव्य पथ पर चलते हुए शहीद हुए इन जवानों की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, डा. शेरपाल सिंह सविता, माया गुप्ता, शालिनी शर्मा, सुषमा शर्मा , रानी, नियामत अली, एम जमाल. खान, दिनेश चंद्र शर्मा, अली सुलेमान, युवा शहर अध्यक्ष उजैर दिलशाद, लवी ग्लैडविन, रामवीर सिंह बघेल, जावेद जफर, साबिर अहमद, भूदेव प्रसाद, सुनील कुमार, इमरान निजामी, प्रदीप रावत, ब्रजेश शर्मा, शाहिद खान, अनिल सिंह चौहान, सागर सिंह तौमर, शीलू चंदेल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी