Hathras case: पीड़िता के पिता ने कहा, धर्म परिवर्तन समस्या का समाधान नहीं

बूलगढ़ी की मृतका के पिता ने गुरुवार को धर्म परिवर्तन की अफवाह का खंडन किया है। कहा कि यह कोई समस्या का निदान नहीं। अपने धर्म के साथ रहते हुए न्याय के लिए संघर्ष करते रहेंगे। बेटी खोई है अब कुछ और खोने का तैयार नहीं न्याय लेकर रहेंगे।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 07:58 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:43 PM (IST)
Hathras case: पीड़िता के पिता ने कहा, धर्म  परिवर्तन समस्या का समाधान नहीं
अपने धर्म के साथ रहते हुए न्याय के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

हाथरस जेएनएन: बूलगढ़ी की मृतका के पिता ने गुरुवार को धर्म परिवर्तन की अफवाह का खंडन किया है। कहा कि यह कोई समस्या का निदान नहीं। अपने धर्म के साथ रहते हुए न्याय के लिए संघर्ष करते रहेंगे। बेटी खोई है, अब कुछ और खोने का तैयार नहीं, न्याय लेकर रहेंगे। 

 अपने धर्म पर पूरा भरोसा

गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर यहां के अधिकारियों में बेचैनी थी। जिसे पीडि़ता के पिता ने आगे आकर खत्म कर दिया। कहा कि कहां क्या हुआ, उन्हें उसकी कोई जानकारी नहीं है। हमें अपने धर्म पर पूरा भरोसा है, आस्था के साथ जी रहे हैं। न्याय प्रणाली पर भी पूरा भरोसा है। हम न्याय के लिए हर संघर्ष करेंगे। हमारे साथ जो अन्याय हुआ, वह सबने देखा है। हम चाहते हैं कि बेटी के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। बेटी की मौत के बाद उसकी वेदना मृतका के पिता के जहन में कौंध रही है। कहा कि जब बेटी घायल अवस्था में थी और हॉस्पीटल में अपनी ङ्क्षजदगी और मौत से जूझ रही थी, तब गांव ही क्या, बाहर के लोगों ने भी जाकर उसका हाल नहीं जाना। उसकी मौत हो जाने के बाद सब सांत्वना देने आ रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी