Aligarh Municipal Corporation: शहर में विकसित होंगे वेंडिंग जाने, कैशलेस होगा व्यापार, कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए

Aligarh Municipal Corporation वेंड़िंग जाेन के अभाव में अतिक्रमण से जूझ रहीं सड़कों पर राहत मिलेगी। नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। यहां फड़ ढकेल रेहड़ी खड़ी होंगी। वेंडिंग जोन के लिए स्थान चिह्नत किए जा रहे हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 05:56 PM (IST)
Aligarh Municipal Corporation: शहर में विकसित होंगे वेंडिंग जाने, कैशलेस होगा व्यापार,  कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए
अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ अभियान चलाने की योजना बनाई है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। वेंड़िंग जाेन के अभाव में अतिक्रमण से जूझ रहीं सड़कों पर राहत मिलेगी। नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। यहां फड़, ढकेल, रेहड़ी खड़ी होंगी। वेंडिंग जोन के लिए स्थान चिह्नत किए जा रहे हैं। शमशाद मार्केट, कठपुला के निकट व कुछ अन्य जगह वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। लेकिन, यहां पुराने ही पथ विक्रेता जमे हुए हैं। अब प्रेत्यक मुख्य मार्ग पर एक वेंडिंग जोन स्थापित होगा। इससे शहर में अतिक्रमण और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। वेंडिंग जोन में कैशलेस व्यापारी करने पर जोर दिया जा रहा है। फड़, ढकेलों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। वहीं, अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ अभियान चलाने की योजना बनाई है।

यह लिया निर्णय

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने मंगलवार को जवाहर भवन में टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। कमेटी के सदस्यों ने शमशाद मार्केट पर नगर निगम द्वारा बनाए गए वेंडिंग जोन की सराहना करते हुए इसकी भांति शहर में अन्य वेंडिंग जोन बनाने की मांग की। शहरी क्षेत्र में पंजीकृत स्थायी पथ विक्रेताओं के लिए 1500 रुपये वार्षिक शुल्क नगर निगम कोष में जमा करने के प्रस्ताव पर कमेटी ने मुहर लगा दी। पथ विक्रेताओं को हर हाल में व्यवस्थित करने के सुझाव दिए गए। नगर आयुक्त ने वेंडिंग जोन को सुविधाओं युक्त बनाने के लिए सुझाव मांगा। पथ विक्रेताओं के पूर्ण विवरण समेत क्यूआर कोड आई कार्ड लगाए जाने व कमेटी के सदस्यों से दो स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने के लिए सुझाव मांगा। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई पहली बार हुई टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में कमेटी के सदस्य राजवीर सिंह, मास्टर ओम प्रकाश, होरी लाल आदि ने नगर आयुक्त को सम्मानित करते कमेटी के सुझावों के आधार पर जल्द से जल्द पथ विक्रेताओं का पंजीकरण व व्यवस्थित करने की मांग की। नगर आयुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्र में हर एक पथ विक्रेता को व्यवस्थित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस प्रयास को सफलता कमेटी के सहयोग से ही मिल सकती है। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए सभी को एक साथ प्रयास करने की जरूरत है। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर को अतिक्रमण और जाम से निज़ात दिलाने के लिए टाउन वेंडिंग कमेटी के सुझावों के आधार पर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया जा रहा है। सड़क, नाले-नालियों पर अवैध अतिक्रमण करने वाले स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जायेगी।

ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, एसपी ट्रैफिक, पीओ डूडा प्रभात मिश्रा, एलडीएम अनिल सिंह, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह, कर अधीक्षक राजेश कुमार, राजेश जैन, स्टेनो देशदीपक, नाजिर संजय सक्सेना, मीडिया सहायक अहसान रब, लिपिक प्रशांत तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, मास्टर ओमप्रकाश, मोनिका चावला, अब्दुल सलाम, वकील मोहम्मद, होरी लाल, नत्थू खां, विमल अग्रवाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी