हाथरस में जाम का कारण बन रहे सड़क किनारे खड़े वाहन, जानिए दिक्‍कतें

शहर में जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही अब ओवरब्रिज के दोनों ओर वाहनों के खड़े रहने से निकलने वाले वाहन जाम में फंस जाते हैं। ओवरब्रिज के नीचे बने सर्विस रोड भी संकुचित होने से जाम की समस्या के शिकार बन कर रह गए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 12:15 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 12:15 PM (IST)
हाथरस में जाम का कारण बन रहे सड़क किनारे खड़े वाहन, जानिए दिक्‍कतें
हाथरस में जाम का कारण बन रहे कोतवाली सदर के पास सड़क किनारे खड़े वाहन।

हाथरस, जागरण संवाददाता। शहर में जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब ओवरब्रिज के दोनों ओर वाहनों के खड़े रहने से निकलने वाले वाहन जाम में फंस जाते हैं। ओवरब्रिज के नीचे बने सर्विस रोड भी संकुचित होने से जाम की समस्या के शिकार बन कर रह गए हैं।

ओवरब्रिज बनने के बाद भी राहगीरों की दिक्‍कतें नहीं हो रही कम

शहर में जाम की समस्या वर्षाें पुरानी है। ओवरब्रिज बनने के बाद इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद जताई जा रही थी। ओवरब्रिज बनने के बाद भी समस्या का निस्तारण होता नहीं दिख रहा है। अब जाम के लिए नए स्थान बन गए हैं। शहर में यह जाम कोतवाली सदर पर ओवरब्रिज से उतरते ही दोनों ओर ई-रिक्शा, टेंपो के खड़े हो जाने से जाम लग जाता है। यहां पर दोनों ओर सड़क किनारे ट्रक, लोडर व अन्य वाहन खड़े रहने से जाम की समस्या ओर बढ़ जाती है। इससे वाहन स्वामियाें के साथ राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर में 10 प्रमुख स्थानों पर लगता है जाम

शहर में जाम की समस्या सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण के चलते अधिक है। शहर में सबसे अधिक जाम सासनी गेट चौराहा, तालाब चौराहा, ओवरब्रिज के दोनों ओर व सर्विस रोड, किशोर टाकीज चौराहा, नयागंज चौराहा, चामड़गेट चौराहा, गुड़हाई बाजार, कमला बाजार, बागला मार्ग, रामलीला ग्राउंड, घंटाघर, नजिहाई, पसरट्टा सहित सभी प्रमुख बाजारों में लगता है।

नहीं है नो एंट्री का कोई इंतजाम

शहर मे जाम की समस्या कारण नो एंट्री की व्यवस्था नहीं होने पर सुबह से ही बड़े वाहनों का प्रवेश शुरू हो जाता है। इससे गुड़हाई बाजार, पसरट्टा बाजार सहित सभी बाजारों में दुकानों पर सामान की लोडिंग व अनलोडिंग होने से भी जाम की समस्या बनी रहती है। अतिक्रमण भी जाम का प्रमुख कारण है। ईओ अनिल कुमार ने बताया कि शहर में जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी