Swachhata Rally : फूलों से सजे वाहन, ऊंट पर सवार बच्‍चों ने किया शहर को संवारने का आव्‍हान Aligarh news

स्वच्छ सर्वेक्षण की परीक्षा में शामिल अलीगढ़ नगर निगम ने गुरुवार को स्वच्छता रैली निकाल कर शहर को संवारने में सहयोग का आव्हान किया। ढोल-नगाड़ों के बीच निकली इस रैली में स्कूली बच्चे स्वयंसेवी संघठनों के कार्यकर्ता घर व बाहर को साफ-सुथरा रखने की अपील करते नजर आए।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 01:24 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 03:11 PM (IST)
Swachhata Rally  : फूलों से सजे वाहन, ऊंट पर सवार बच्‍चों ने किया शहर को संवारने का आव्‍हान Aligarh news
नगर निगम ने गुरुवार को स्वच्छता रैली निकाल कर शहर को संवारने में सहयोग का आव्हान किया।

अलीगढ़, जेएनएन : स्वच्छ सर्वेक्षण की परीक्षा में शामिल अलीगढ़ नगर निगम ने गुरुवार को स्वच्छता रैली निकाल कर शहर को संवारने में सहयोग का आव्हान किया। ढोल-नगाड़ों के बीच निकली इस रैली में स्कूली बच्चे, स्वयंसेवी संघठनों के कार्यकर्ता घर व बाहर को साफ-सुथरा रखने की अपील करते नजर आए। फूलों से सजे वाहन, ऊंट पर सवार बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे। जवाहर पार्क से निकली रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए सेवाभवन पहुंची।

 

मेयर ने दिखाई हरी झंडी

जवाहर पार्क पर स्वच्छता रैली को मेयर मोहम्मद फुरकान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह, अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त, सहायक नगर आयुकर राजबहादुर सिंह समेत सभी निगम अधिकारी रैली में शामिल हुए। सेवभवन में आयोजित सभा मे अपर नगर आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता की अलख जगाने के लिए नगर निगम विभिन्न बिंदुओं पर काम कर रहा है। शहर को पालिथीन मुक्त बनाने के लिए स्वयंसेवी संगठनों की मदद से गली-मोहल्लों में नुक्कड़ नाटक कराए जा रहे हैं। इनमें लोगों को कपड़े के थैले का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ये रैली भी इसी उद्देश्य के साथ आयोजित की गई है कि लोग जागरूक हों। मेयर ने कहा कि सभी के सहयोग से ही शहर को स्वच्छ बनाया जा सकता है।

 

पहले से बेहतर हैं व्‍यवस्‍थाएं

नगर निगम के प्रयासों का ही नतीजा है कि शहर में पहले से बेहतर व्यवस्थाएं हैं। अभी बहुत कुछ करना बाकी है, जिसके लिए प्रयास चल रहे हैं। लोग नगर निगम के अभियानों से जुड़कर दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण की परीक्षा में भी इसका लाभ मिलेगा। जितने अधिक लोग स्वच्छता के प्रति गम्भीर होकर फीडबैक देंगे, उतने ही अधिक अंक शहर को मिलेंगे। नगर आयुक्त ने कहा कि नुक्कड़ नाटक के जरिये भी जन जागरूकता अभियान चल रहा है,। यह जनहित की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का सीधा व सरल साधन है। स्वयंसेवी संघठनो की मदद से लोगों को जागरुक करने के लिए नगर निगम द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शहर को पालिथीन मुक्त और स्वच्छ बनाने में शहरवासियों व व्यापारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

chat bot
आपका साथी