Corona Vaccination Alert in Aligarh : आज भी होगा टीकाकरण, 24 बूथों पर व्यवस्था

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को बढ़ने से पहले ही टीकाकरण के जरिए थामने की तैयारी है। गुरुवार को मेगा कोविड टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाने के बाद भी विभाग गति को बरकरार रखे हुए है। सुबह ही इसकी तैयारी कर ली गई थी1

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:39 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 06:39 AM (IST)
Corona Vaccination Alert in Aligarh : आज भी होगा टीकाकरण, 24 बूथों पर व्यवस्था
शारीरिक दूरी का भी पालन करें। ऐसे कर्मचारियों पर भी नजर रखी जा रही है, जो मास्क नहीं लगा रहे।

अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को बढ़ने से पहले ही टीकाकरण के जरिए थामने की तैयारी है। मंगलवार को मेगा कोविड टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाने के बाद भी विभाग गति को बरकरार रखे हुए है। कुल 24 केंद्रों के 30 बूथों पर टीकाकरण शिविर लगाए गए। कुल 4777 टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया, जिसके सापेक्ष 5011 लोग टीका लगवाने पहुंचे। शारीरिक दूरी का भी पालन करें। ऐसे कर्मचारियों पर भी नजर रखी जा रही है, जो मास्क नहीं लगा रहे। गर्मी में लाभार्थियों को कोई परेशानी न हो, उनके लिए पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारियों को दिए गए हैं।

नहीं लगा है तो जरूर लगवाएं टीका

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमके माथुर ने बताया कि 3994 लोगों ने पहला टीका व 1017 ने दूसरा टीका लगवाया। महिला अस्पताल में पिंक बूथ का आयोजन हुआ। इसमें केवल महिलाअों को ही टीके लगाए गए। समस्त स्टाफ भी महिला ही थी। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने पिंक बूथ का जायजा लिया। महिलाअों से अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की अपील की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉा. रेनू शर्मा, एएनएस निर्मल, नीलम, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। गुरुवार को पुनः 24 बूथों पर टीकाकरण दिवस का आयोजन होगा।जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, वे जेएन मेडिकल कालेज, जिला मलखान सिंह चिकित्सालय, मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय व अन्य केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण करा लें।

मास्‍क जरूर लगाएं

रजिस्ट्रेशन व स्लाट बुक कराकर या फिर सीधे ही केंद्र पर पहुंचकर स्पाट रजिस्ट्रेशन के बाद टीका लगवा सकते हैं। केंद्रों पर टीकाकरण कराने जाएं तो मास्क जरूर लगाएं। शारीरिक दूरी का भी पालन करें। ऐसे कर्मचारियों पर भी नजर रखी जा रही है, जो मास्क नहीं लगा रहे। गर्मी में लाभार्थियों को कोई परेशानी न हो, उनके लिए पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारियों को दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी