War with Corona : अलीगढ़ में आज 80 बूथों पर होगा टीकाकरण Aligarh news

जिले में टीकाकरण अभियान ने फिर गति पकड़ ली है। सोमवार को 15 हजार 298 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 12 हजार 901 लोगों को पहला टीका व 2397 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। कुल टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 110.16 फीसद रहा।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:39 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:47 AM (IST)
War with Corona : अलीगढ़ में आज 80 बूथों पर होगा टीकाकरण Aligarh news
जिले में टीकाकरण अभियान ने फिर गति पकड़ ली है।

अलीगढ़, जेएनएन।  जिले में टीकाकरण अभियान ने फिर गति पकड़ ली है। सोमवार को 15 हजार 298 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 12 हजार 901 लोगों को पहला टीका व 2397 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। कुल टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 110.16 फीसद रहा।

मंगलवार को 80 बूथों पर हुआ टीकाकरण

मंगलवार को करीब 80 बूथों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। 18 साल से अधिक आयु के जिन व्यक्तियों को अभी तक टीका नहीं लगा है। वे जेएन मेडिकल कालेज, जिला मलखान सिंह चिकित्सालय, मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय व अन्य केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन व स्लाट बुक कराकर या फिर सीधे ही केंद्र पर पहुंचकर स्पाट रजिस्ट्रेशन के बाद टीका लगवा सकते हैं। केंद्रों पर टीकाकरण कराने जाएं तो मास्क जरूर लगाएं। शारीरिक दूरी का भी पालन करें। ऐसे कर्मचारियों पर भी नजर रखी जा रही है, जो मास्क नहीं लगा रहे। गर्मी में लाभार्थियों को कोई परेशानी न हो, उनके लिए पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारियों को दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि अब तक सात लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी