Coronavirus Vaccination Alert in Aligarh : चार मार्च से शुरू होगा बीमार व बुजुर्गों का टीकाकरण

सीएमओ डा. बीपीएस कल्याणी के अनुसार प्रमुख सचिव ने तीसरे चरण की तैयारी करने को कहा। संभवतः चार मार्च को इस चरण का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों का कोविन पोर्टल पर डेटा अपलोड होगा।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 09:12 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 09:12 AM (IST)
Coronavirus Vaccination Alert in Aligarh : चार मार्च से शुरू होगा बीमार व बुजुर्गों का टीकाकरण
सीएमओ डा. बीपीएस कल्याणी के अनुसार प्रमुख सचिव ने तीसरे चरण की तैयारी करने को कहा।

अलीगढ़, जेएनएन। पहले व दूसरे चरण का टीकाकरण पूरा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। चार मार्च से टीकाकरण शुरू होगा। इसमें 45 साल से ऊपर के गंभीर रूप से बीमार (टीबी, अस्थमा, ह्दय रोगी, किडनी के रोगी, कैंसर आदि) व्यक्तियों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त टीके लगाए जाएंगे। गुरुवार को अपर प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन ने इस संबंध वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिशा-निर्देश जारी किए। 

ओल्‍ड एज को प्राथमिकता

सीएमओ डा. बीपीएस कल्याणी के अनुसार प्रमुख सचिव ने तीसरे चरण की तैयारी करने को कहा। संभवतः चार मार्च को इस चरण का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों का कोविन पोर्टल पर डेटा अपलोड होगा। यह संख्या छह लाख से ऊपर पहुंचने की उम्मीद है। कोई व्यवधान न हो, इसलिए विशेष अभियान चलाने की बजाय, इसे भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। लाभार्थियों का पंजीकरण कैसे होगा, इसकी गाइडलाइन अभी नहीं मिली है। शासन से ओल्ड एज होम को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

विश्व महिला दिवस पर होंगे कार्यक्रम 

जिले में 25 फरवरी से आठ मार्च तक विश्व महिला दिवस पखवाड़ा आयोजित होगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की अोर से जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आठ मार्च को शहर व देहात में एक-एक टीकाकरण बूथ का आयोजन होगा। इसमें केवल महिलाओं का ही टीकाकरण किया जाएगा। यही नहीं, टीकाकरण के लिए समस्त स्टाफ महिलाएं ही होंगी। सरकार का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण का संदेश देना है। अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध भी दिशा निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल व जनपद में लिंग परीक्षण रोकने के अभियान चलाने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी