धनतेरस के लिए सज गए बर्तन बाजार

अब बाजार दमकने लगे हैं। पांच दिवसीय त्योहारों की तैयारी तेज हैं। पिछले साल कोरोना के कारण बाजार फीका था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 11:10 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:10 PM (IST)
धनतेरस के लिए सज गए बर्तन बाजार
धनतेरस के लिए सज गए बर्तन बाजार

जासं, अलीगढ़ : अब बाजार दमकने लगे हैं। पांच दिवसीय त्योहारों की तैयारी तेज हैं। पिछले साल कोरोना संक्रमण केचलते पाबंदियां थीं। इस बार ऐसा नहीं। अभी से त्योहार का उत्साह दोगुना देखा जा रहा है। शुरूआत धनतेरस से होनी है, जिसके लिए बर्तन बाजार सज गए हैं। उपहार स्वरूप दिए जाने वाले बर्तन व क्राकरी के सैंपल मंगा कर बुक किए जा रहे हैं। फैक्ट्री व फर्म के मालिक अपने कर्मचारियों को दिए जाने वाले उपहार की पैकिंग करा रहे हैं। इस बार पीतल के बर्तनों की कीमत में 40 फीसद तक वृद्धी हुई है। इससे पीछे स्टील के बर्तनों के दाम भी नहीं रहे। स्टील के बर्तनों पर 15 से 20 फीसद तक वृद्धि हुई है।

किचन इलेक्ट्रोनिक एप्लाइंसेंस पर 10 से 15 फीसद तक दाम बढ़े हैं। इस महंगाई के मूल में धातु की बढ़ी कीमतें व डीजल के लगातर बढ़ते दामों के चलते ट्रासपोर्ट का बढ़ा खर्चा बताया गया है। कच्चे माल के बढ़े दामों के चलते स्टील बर्तनों की ब्राडेड कंपनियों ने अपने उत्पादनों की एमआरपी बढ़ा दी है। इसका असर त्योहार के उत्साह पर अधिक नहीं दिख रहा। महावीरगंज बर्तन बाजार, पड़ाव दुबे बर्तन बाजार, नौरंगाबाद छावनी बर्तन बाजार, सेंटर प्वाइंट व रामघाट रोड पर बर्तन की दुकान व शोरूम सज गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि विभिन्न ब्राडेड कंपनियों के बर्तन बाजार में कम हैं। आर्डर लेने के बाद भी कंपनिया माल नहीं भेज रही हैं। इसके मूल में लाकडाउन के चलते अपने अपने घरों को वापस गए कुशल कारीगरों की वापसी न होना भी माना जा रहा है।

पीतल के रेट बढ़े

पीतल के रेट चरम पर हैं। इसके चलते इसके बर्तनों की भी कीमत पहले से अधिक है। ब्रांडेड कंपनी का पांच लीटर वाला प्रेसर कुकर 1600 रुपये में मिल रहा है। 2500 से छह हजार रुपये तक में मिक्सी-जूसर उपलब्ध है। पानी के छह गिलास का सैट 600 से 3000 हजार रुपये तक है।

स्टील के बर्तनों की कीमत

बर्तन सैट, कीमत

स्टील डिनर सैट, 2000 से 3000

किचन सैट, 20000 से 25000

किचन सैट, 8000 से 10000

वाटर सैट, 1000 से 1200

( प्रति सैट ब्राडेड धन राशि रुपये में) पिछले साल कोरोना संकट के चलते धनतेरस पर अच्छी बिक्री नहीं हो सकी थी। इस बार बाजार में माग बढ़ रही है। ब्राडेड कंपनियों के ही बर्तनों की ज्यादा माग है।

- सुनील गोयल, शोरूम मालिक

अभी बाजार में सामान्य ग्राहकों की आवक कम है। आने वाले दिनों में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। दिवाली पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

- राजा वाष्र्णेय, शोरूम मालिक

इस बार कुछ बर्तनों की बुकिंग कराई है। 15 से 20 फीसद का बजट बढ़ाना पड़ा है। शोरूम मालिक ने धातु का महंगा होने के चलते कंपनियों द्वारा एमआरपी बढ़ाने का तर्क दिया है।

- यतेंद्र जैन, फैक्ट्री संचालक

chat bot
आपका साथी