Legal Awareness Camp : कानूनी पेंच में फंसने पर आप इन अधिकारों का करें प्रयोग, जानिए कौन से हैं अधिकार

जिले में गांवों से लेकर शहर के इलाकों में विधिक जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि कानूनी पेंच में फंसने पर वह किन-किन अधिकारों को इस्तेमाल कर सकते हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:06 PM (IST)
Legal Awareness Camp : कानूनी पेंच में फंसने पर आप इन अधिकारों का करें प्रयोग, जानिए कौन से हैं अधिकार
गांव में विधिक जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जिले में गांवों से लेकर शहर के इलाकों में विधिक जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि कानूनी पेंच में फंसने पर वह किन-किन अधिकारों को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कई जगहों पर जागरूकता शिविर लगाए गए। इसमें महिलाओ को भी उनके हक के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सरकारी योजनाओं व शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी। शिविर में बताया गया कि मुसीबत पड़ने पर आप हेल्‍प लाइन नंबरों से भी मदद ले सकते हैं।

जिलेभर में आयोजित किया जा रहा विधिक जागरूकता शिविर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिलेभर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के लेखराज नगर के अलावा जवां, अतरौली व इगलास तहसील के अलग-अलग इलाकों शिविर लगाया गया। यहां गांव के लोगों को विभिन्न विधिक विषयों, विधिक सेवा कार्यक्रमों, सरकारी योजनाओं व शासन द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गईं। साथ ही हेल्‍पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्‍तार से जानकारी दी गयी।

निश्‍शुल्‍क कानूनी सहायता व सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

इसके अलावा न्यायिक अधिकारियों व प्राधिकरण के अफसरों ने कन्या भ्रूण हत्या, बालिकाओं के साथ भेदभाव, बालिकाओं के जन्म और शिक्षा के अधिकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की जाने वाली निश्शुल्क कानूनी सहायता तथा बालिकाओं हेतु शिक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सत्यप्रकाश छात्राओं को पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 आदि के संबंध में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा महिलाओं, बच्चों व ग्रामवासियों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकें, पेंफ्लेट आदि निश्शुल्क वितरित किए गए। इस दौरान मुख्य लिपिक सोहन लाल व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी