UP Lok Sabha Elections 2019 Results Hathras : 2,60,208 लाख मतों से जीत हासिल कर राजवीर दिलेर ने संभाली पिता की विरासत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हाथरस सुरक्षित सीट से इगलास के विधायक राजवीर दिलेर ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर पताका फहराई है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 03:00 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 03:00 PM (IST)
UP Lok Sabha Elections 2019 Results Hathras : 2,60,208 लाख मतों से जीत हासिल कर राजवीर दिलेर ने संभाली पिता की विरासत
UP Lok Sabha Elections 2019 Results Hathras : 2,60,208 लाख मतों से जीत हासिल कर राजवीर दिलेर ने संभाली पिता की विरासत

हाथरस (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हाथरस सुरक्षित सीट से इगलास के विधायक राजवीर दिलेर ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर पताका फहराई है।

6,84,299 लाख मत हासिल कर बनाया रिकार्ड
भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह दिलेर ने गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन को 2,60,208 मतों से हराया है। सुमन को मात्र 4,24,091 मत मिले हैं। दिलेर पहले ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्हें 6,84,299 रिकार्ड तोड़ मत मिले हैं। राजवीर दिलेर ने पहले राउंड से बढ़त बनाई जो कि आखिरी तक बढ़ती चली गई। हर राउंड में जीत का अंतर बढ़ता गया। अंत में उन्होंने 6.84 लाख से अधिक मत प्राप्त करते हुए रिकॉर्ड बनाया है।

हाथरस में अब तक नहीं मिले किसी को इतने वोट
 अभी तक हाथरस के किसी भी सांसद को इतने मत नहीं मिले। हालांकि राजवीर दिलेर के पिता किशनलाल दिलेर हाथरस से सांसद रह चुके हैं। रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर राजवीर ने अपने पिता की विरासत को संभाल लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोकीराम दिवाकर 23,926 ही वोट पा सके। उनकी भी जमानत जब्त हो गई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी