आज मनाया जाएगा यूपी दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित Aligarh News

उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजिल में मुख्य कार्यक्रम होगा। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सांसद सतीश गौतम इसमें मुख्य अतिथि होंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित होंगे ।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:08 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:08 AM (IST)
आज मनाया जाएगा यूपी दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित Aligarh News
उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजिल में मुख्य कार्यक्रम होगा। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सांसद सतीश गौतम इसमें मुख्य अतिथि होंगे। सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। सीएम योगी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। इसके साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को अलीगढ़ रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी

कार्यक्रम में विरासत प्रदर्शनी, मंचीय प्रस्तुतियों सहित ओडीओपी के साथ स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सभी विभागों ने इसकी तैयारी कर ली है।कोरोना के प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शासन द्वारा प्रस्तुत कार्ययोजना के अनुसार ही कार्यक्रम किए जाएंगे। विरासत, प्रदर्शनी, लोक व्यंजन, मंचीय प्रस्तुतियों के अनुसार कलाकारों को अलीगढ़ रत्न से प्रोत्साहन पुरस्कार दिये जाएंगे। शिक्षा, साहित्य, संगीत, कला, खेलकूद, समाज सेवा, कृषि, उद्यम, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा, पर्यावरण, जल संरक्षण, कृषि, उद्यान, गौशाला संचालन, सामाजिक संस्थाओं, लघु उद्योग, हस्त निर्मित उत्पाद क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित होंगे।

कल मनाया जाएगा मतदाता दिवस

11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस सोमवार को मनाया जाएगा। प्रशासन ने इसको लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं। डीएम ने बताया कि जिले में सभी तहसीलों एवं जिला स्तर पर मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम नहीं होंगे। नए मतदाताओं को पहली बार मतदान की शपथ दिलाई जाएगी। इन्हें पहचान पत्र के साथ एक बैज भी मिलेंगे। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम होंगे। 

chat bot
आपका साथी