UP Assembly Elections 2022: संघ की विचारधारा को बढ़ाएंगे कार्यकर्ता, ये है रणनीति

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत का मथुरा के बरारी ओल मार्ग स्थित केडीसी कालेज में गुरुवार को 24 दिनी प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ जिसमें अलीगढ़ के विभाग प्रचारक जितेंद्र व मथुरा के विभाग प्रचारक यतेंद्र के सहयोग से प्रतिक्षण वर्ग संपन्न हुआ।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 09:59 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 09:59 AM (IST)
UP Assembly Elections 2022: संघ की विचारधारा को बढ़ाएंगे कार्यकर्ता, ये है रणनीति
ब्रज प्रांत का मथुरा के बरारी ओल मार्ग स्थित केडीसी कालेज में समापन हुआ।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्रज प्रांत का मथुरा के बरारी ओल मार्ग स्थित केडीसी कालेज में 24 दिनी प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ, जिसमें अलीगढ़ के विभाग प्रचारक जितेंद्र व मथुरा के विभाग प्रचारक यतेंद्र के सहयोग से प्रतिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, उत्तर प्रदेश व्यापारी आयोग के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने संघ की विचारधार को आगे बढ़ाने का आव्हान किया।

मथुरा में चला 24 दिन का प्रशिक्षण

मिशन मोदी, अगेन पीएम के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष व आरआर साईं ग्रुप के चेयरमैन राकेश गुप्ता साईं ने बताया है कि अलीगढ़ से सह विभाग संघ चालक ललित व महानगर संघ चालक अजय सर्राफ, विश्व हिंदू परिषद के मंत्री नरेश, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मिशन मोदी अगेन पीएम राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन कठेरिया, अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष एमसी गुप्ता, उत्तर प्रदेश राज्य अल्प संख्यक आयोग की सदस्य अनीता जैन, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी सहित कई वरिष्ठ संघ व भाजपा नेताओं ने भाग लिया। राकेश गुप्ता साईं ने बताया है कि इस प्रशिक्षण वर्ग में अध्यक्षता राजस्थान विधिक सेवा परिषद जयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की। मुख्यअतिथि सुप्रसिद्ध कथा वाचक ठाकुर संजीव कृष्ण महाराज का मार्ग दर्शन मिला। मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकुल कानितकर ने संघ की विचारधारा व राष्ट्र प्रेम पर चर्चा की। वर्ग कार्यवाह पंकज व वर्गाधिकारी डा. वीरेंद्र मिश्र से भी संघ को लेकर चर्चा की गई।

घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता 

उन्होंने बताया है कि संघ शिक्षा वर्ग में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संघ की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। राकेश गुप्ता साईं ने कहा कि मथुरा में संघ प्रचारक राष्ट्र की विचारधारा के बढ़ाने का काम करेंगे। संघ के कार्यकर्ताओं के साथ मिशन मोदी अगेन पीएम के कार्यकर्ता घर घर जाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। यह संघ व भाजपा की आगमी योजनाओं के साथ हिंदूत्व की धार को तेज करेंगे। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी के संघर्ष व पूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह के रामंदिर निर्माण को लेकर सीएम की कुर्सी को त्यागने के बारे में अवगत कराएंगे।

chat bot
आपका साथी