अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, महिला की जान गई, पति-पुत्र घायल

जवां के नगोला स्थित एश डंपयार्ड के सामने बुधवार शाम अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उस पर बैठी महिला की मौत हो गई। उसके पति व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 01:01 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 01:01 AM (IST)
अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी,  
महिला की जान गई, पति-पुत्र घायल
अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, महिला की जान गई, पति-पुत्र घायल

अलीगढ़ : जवां के नगोला स्थित एश डंपयार्ड के सामने बुधवार शाम अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उस पर बैठी महिला की मौत हो गई। उसके पति व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया है। जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव दौलतपुर खुर्द निवासी चमन खां पुत्र अलीशेर बुधवार को अपनी पत्नी प्रवीन व पुत्र मुकीम के साथ अपने भाई के साले की लड़की की शादी में गोल मार्केट जमालपुर अलीगढ़ गए हुए थे। शादी में शामिल होकर वह शाम को बाइक से अपने घर लौट रहे थे। एश डंपयार्ड के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने पहुंचकर तीनों को मेडिकल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने परवीन 45 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। उसके पति व पुत्र को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

सड़क पार करते किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

संसू, गभाना : हाईवे भांकरी पर सड़क पार कर रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। भांकरी निवासी 50 वर्षीय किसान गोपाल शर्मा खेती बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। वह बुधवार दोपहर में किसी काम से सड़क पार कर रहे थे। तभी सामने से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर स्वजन ने उन्हें उपचार को मेडिकल कालेज ले गए, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वे चार बच्चों के पिता थे।

बाइक सवार दंपती घायल

हाईवे जनपद के बार्डर पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्‍‌नी घायल हो गए। बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव जावल निवासी विकास कुमार बुधवार दोपहर में पत्नी खुशबू के साथ बाइक से सासनी जा रहे थे। तभी जनपद के बार्डर पर पहावटी के पास पीछे से किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी