UP assembly elections : आज आएंगे केंद्रीय मंत्री, कार्यकर्ताओं के साथ बनाएंगे रणनीति Aligarh news
भाजपा चुनावी तैयारियों में पूरी तन्मयता से जुट गई है। त्योहारों के बीच भी पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम जारी हैं। सोमवार को चुनाव की रणनीति बनाने भाजपा के केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल सोमवार को अलीगढ़ अलीगढ़ आ रहे हैं।
अलीगढ़, जागरण संवादददाता । भाजपा चुनावी तैयारियों में पूरी तन्मयता से जुट गई है। त्योहारों के बीच भी पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम जारी हैं।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनेेेेगी रणनीति
सोमवार को चुनाव की रणनीति बनाने भाजपा के केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल सोमवार को अलीगढ़ अलीगढ़ आ रहे हैं। वह शाम पांच बजे क्वार्सी स्थित सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर के पार्षदों को आमंत्रित किया गया है। इसमें निर्वाचित और नामित दोनों रहेंगे। इसी के साथ जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख भी उपस्थित होंगे। मंगलवार को सुबह 8.30 बजे फिर सर्किट हाउस में बैठक होगी। इसमें कोआपरेटिव के जिला स्तर के नामित और निर्वाचित, भूमि विकास बैंक, निगम व बोर्ड में नामित सदस्यों को आमंत्रति किया गया है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वह आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी देंगे। नवंबर से भाजपा चुनावी कार्यक्रमों की शुरुआत कर देगी। सबसे पहले मोर्चा के सम्मेलन आयोजित किए जा सकते हैं।
बैठक में प्रदेश महामंत्री और ब्रज क्षेत्र प्रभारी भी रहे उपस्थित
बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंंत्री और ब्रज क्षेत्र प्रभारी अश्वनी त्यागी भी मौजूद रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का मार्गदर्शन मिलना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। अपेक्षित सभी कार्यकर्ता बैठक में समय से उपस्थित रहेंगे, उन्हें सूचना दे दी गई है।