केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा, जाति धर्म से हटकर वोट डाले मतदाता

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा पशुओं के इलाज के लिए एक टेलीफोन पर चिकित्‍सक घर पहुंचेंगे। साथ ही पशुओं को इलाज के लिए एंबुलेंस घर तक जाएगी। यह उन्‍होंने जटटारी के गांव मादक में डिग्री कालेज के उदघाटन के समय कही।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:38 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:38 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा, जाति धर्म से हटकर वोट डाले मतदाता
केंद्रीय मंत्री सांसद सतीश गौतम व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा पशुओं के इलाज के लिए एक टेलीफोन पर चिकित्‍सक घर पहुंचेंगे। साथ ही पशुओं को इलाज के लिए एंबुलेंस घर तक जाएगी। यह उन्‍होंने जटटारी के गांव मादक में डिग्री कालेज के उदघाटन के समय कही। उन्‍होंने कहा भारत देश में त्यागियों की पूजा होती है। आज मुझे पृथ्वीराज चौहान के खानदान में आने का अवसर मिला है। मंत्री ने अपील की कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में जाति धर्म से हटकर वोट का प्रयोग करना।

केंद्रीय मंत्री का किया स्‍वागत

बाद में केंद्रीय मंत्री का दिल्ली से आते समय टप्पल इंटरचेंज पर सांसद सतीश गौतम व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। कार्यक्रम में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पति श्यौराज सिंह मुख्य अतिथि अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम कुंवर संजय सिंह विधायक सोहना हरियाणा रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  कार्यक्रम को खैर विधायक अनूप प्रधान कुवर संजय सिंह विधायक सोहना आदि ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर किशन शर्मा पूर्व प्रधान हरिशंकर गौड कृष्ण पाल सिंह उर्फ लाला प्रधान पूर्व चेयरमैन चौधरी मनवीर सिंह टीके पालीवाल मुकेश चंद शर्मा ऋषिपाल सिंह मैनेजर योगेश जैदपुरा मीना कुमारी राजेश सिंह गुलवीर सिंह सतवीर सिंह शीशपाल सिंह सतीश शर्मा प्रधान आदि लोग उपस्थित थे।

हरियाणा में होगी मूर्ति स्‍थापित

हाथरस के सादाबाद में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सोनाली फोगाट ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम राजा साहब के परिवार को ही नहीं हम सब को भी आयोजित करने चाहिए। हरियाणा में जाट समाज के लोगों के साथ मिलकर वह महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का कार्यक्रम शुरू करने वाली हैं। वह सबसे पहले अपने यहां आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप सिंह की मूर्ति स्थापित कराएंगी। जाट एकता मंच महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान, जाट एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह जाट, बल्लभगढ़ के राजा के पौत्र कुंवर नरवीर सिंह आदि मौजूद रहे। राजा महेंद्र प्रताप के प्रपौत्र कुंवर चरत प्रताप सिंह के संयोजन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी