अलीगढ़ में बोले केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, संविधान से चलेगा देश, कबीले की संस्कृति से नहीं

केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को आड़े हाथ लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 01:48 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 01:48 AM (IST)
अलीगढ़ में बोले केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, संविधान से चलेगा देश, कबीले की संस्कृति से नहीं
अलीगढ़ में बोले केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, संविधान से चलेगा देश, कबीले की संस्कृति से नहीं

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि देश, संविधान और कानून व्यवस्था से ही चलेगा, कबीले की संस्कृति से नहीं। उन्होंने किसानों के लिए लागू की गई योजनाएं गिनाते हुए कहा कि सरकार किसानों के लिए बहुत कुछ कर रही है। सम्मान निधि के मद में किसानों के खातों में धनराशि पहुंच रही है। यह उसी जनधन खाते के कारण हो रहा है, जिसका राहुल गांधी ने मजाक उड़ाया था।

डीएस कालेज के सभागार में सोमवार को भाजपा महानगर इकाई के प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कानून व्यवस्था पर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा, देश के विकास में प्रबुद्धजन का बहुत बड़ा योगदान है। प्रबुद्धजन के सहयोग से ही देश हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर फैसले ले रहे हैं। उनके हित में योजनाएं बना रहे हैं।

इससे पहले सम्मेलन का शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया गया। अलीगढ़ प्रभारी व कार्यसमिति सदस्य प्रमोद गुप्ता, सांसद सतीश गौतम, कोल विधानसभा प्रभारी दिलीप पोद्दार, कोल विधायक अनिल पाराशर ने भी विचार व्यक्त किए।

प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित

महानगर महामंत्री वैभव गौतम व अन्य पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में उपस्थित डा. प्रवीण वाष्र्णेय, डा. संजय भार्गव, डा. अंजुला भार्गव, डा. मंजु गौतम, डा. नीलम पाराशर, डा. मधु आंधीवाल, डां जयंत शर्मा, हरवंश सहाय आदि को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वागत अध्यक्ष हरि प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत, कार्यक्रम संयोजक वीएस पाल, रीता राजपूत, गंगा सरन दिवाकर, सह मीडिया प्रमुख विशाल देशभक्त, सुरेश शर्मा, मनोज शर्मा आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी