आज अलीगढ़ आएंगे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, युवाओं में भरेंगे जोश

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर की ओर से आयोजित युवा उत्थान कार्यक्रम में गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे। जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित किया गया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 06:34 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 06:34 AM (IST)
आज अलीगढ़ आएंगे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, युवाओं में भरेंगे जोश
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर की ओर से आयोजित युवा उत्थान कार्यक्रम में गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे। जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित किया गया है। गजेंद्र सिंह शेखावत कार्यक्रम में विधि छात्र, खिलाड़ी, डाक्टर, इंजीनियर आदि को संबोधित करेंगे। युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने बताया कि युवा उत्थान कार्यक्रम प्रदेश के 14 बड़े महानगरों में आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को अलीगढ़ में होने वाला कार्यक्रम एतिहासिक होगा। गजेंद्र सिंह शेखावत का पाथेय युवाओं को ऊर्जा प्रदान करने वाला होगा।

chat bot
आपका साथी