सड़क हादसे में भतीजे की मौत के बाद उपचार के दौरान चाचा ने भी तोड़ा दम Aligarh news

दादों क्षेत्र के गांव शेखूपुर सटकना निवासी युवक बीते सोमवार को गांव के ही रिश्ते में भतीजे के साथ बाइक से दवा लेने के लिए अलीगढ़ गए थे। वापस आते समय गांव महका के निकट पीछे से आ रहे ट्रैैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 12:18 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 12:18 PM (IST)
सड़क हादसे में भतीजे की मौत के बाद उपचार के दौरान चाचा ने भी तोड़ा दम Aligarh news
बुधवार सुबह उपचार के दौरान पप्पू सिंह ने भी दम तोड़ दिया।

अलीगढ़, जेएनएन : दादों क्षेत्र के गांव शेखूपुर सटकना निवासी युवक बीते सोमवार को गांव के ही रिश्ते में भतीजे के साथ बाइक से दवा लेने के लिए अलीगढ़ गए थे। वापस आते समय देर रात थाना पालीमुकीमपुर के गांव महका के निकट पीछे से आ रहे ट्रैैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसमें भतीजे की मौत हो गयी थी, जबकि वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्‍हेंं इलाज के लिए अलीगढ़ में एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार की सुबह उन्‍होंने भी दम तोड़ दिया।

सोमवार को हुआ था हादसा

दादों क्षेत्र के गांव शेखूपुर सटकना निवासी 38 वर्षीय पप्पू सिंह पुत्र बदन सिंह बीते सोमवार को गांव के ही रिश्ते के भतीजे 23 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र रूप सिंह के साथ बाइक से अपनी दवा लेने के लिए अलीगढ़ गए थे। वापस आते समय देर रात करीब 11 बजे थाना पालीमुकीमपुर के गांव महका के निकट पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। जिसमें भतीजे नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि  चाचा पप्पू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जबकि घायल पप्पू सिंह को उसके स्वजन अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। बुधवार सुबह उपचार के दौरान पप्पू सिंह ने भी दम तोड़ दिया। मृतक पप्पू दो भाइयों में बड़े थे। मृतक ने अपने पीछे 3 बेटी व 1 बेटा छोड़ा है।

chat bot
आपका साथी