अलीगढ़ में किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म

छर्रा क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया। नाबालिग के स्वजन घटना के समय बाहर गए थे। मां ने छर्रा थाने में घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 01:00 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 01:00 PM (IST)
अलीगढ़ में किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म
छर्रा क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया

अलीगढ़, जेएनएन। छर्रा क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया। नाबालिग के स्वजन घटना के समय बाहर गए थे। मां ने छर्रा थाने में घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऐसे हुई घटना

छर्रा थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह जैसे तैसे अपने बच्चों का भरण पोषण कर रही है। बुधवार को वह अपनी बड़ी बेटी को कस्बा छर्रा में दवा दिलाने गई थी। घर पर उसकी 13 वर्षीय छोटी बेटी मौजूद थी। तभी मौका पाकर गांव के ही युवक कन्हैया व हिमांशू घर में घुस आए और उसकी पुत्री को पकड़़ लिया। विरोध करने पर आरोपित कन्हैया ने उसकी पुत्री के हाथ पकड़ लिए और हिमांशू ने उसके साथ जबरन गलत काम किया। किशोरी द्वारा चीख पुकार करने पर दोनों आरोपित मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। जब वह कस्बा छर्रा से लौट कर घर पहुंची तो उसकी बेटी ने रो-रोकर सारी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में कोतवाली निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बुधवार की देर रात फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपतों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी