जीवनगढ़ में भिड़े दो पक्ष, महिला का सिर फोड़ा

क्वार्सी थाना क्षेत्र के जीवनगढ़ में बुधवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 01:41 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 01:41 AM (IST)
जीवनगढ़ में भिड़े दो पक्ष,  महिला का सिर फोड़ा
जीवनगढ़ में भिड़े दो पक्ष, महिला का सिर फोड़ा

जासं, अलीगढ़ : क्वार्सी थाना क्षेत्र के जीवनगढ़ में बुधवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में मारपीट हुई। पथराव हो गया। इसमें एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों पक्षों के बीच सोमवार रात को भी गालीगलौज का विरोध करने पर विवाद हुआ था। बुधवार सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कुछ महिलाओं ने पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों पक्षों से पांच लोग हिरासत में हैं।

क्वार्सी थाना क्षेत्र के जीवनगढ़ गली नंबर आठ में असगर और अली हसन का मकान आसपास है। सोमवार रात को अली हसन की पत्नी कपड़े धो रही थीं, तभी अफसर अली के लड़के गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। अली हसन पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक को थप्पड़ मार दिया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज करके एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के विरोध में बुधवार सुबह अफसर अली पक्ष के लोगों ने विरोध किया। छत से गालीगलौज करने लगे। महिलाओं ने विरोध किया तो पथराव कर दिया। आरोप है कि घर में घुसकर महिलाओं को पीटा। एक महिला के सिर में लोहे की बाल मारी, जिसे गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में चार-पांच लोगों के चोट आई है। इसके बाद अली हसन की रिश्तेदार रफीकन, सितारा आदि महिलाएं एसएसपी दफ्तर पहुंच गईं। रफीकन ने कहा कि पुलिस ने रात में युवक को हिरासत में लेकर छोड़ दिया।

जीवनगढ़ में दो पक्षों में विवाद हुआ है। इनके बीच पहले भी झगड़े हो चुके हैं। सोमवार रात को गालीगलौज का विरोध करने पर विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है। बुधवार सुबह फिर विवाद हुआ है। इसमें दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार करके शांतिभंग में जेल भेज दिया गया है।

अनिल समानिया, सीओ तृतीय।

chat bot
आपका साथी