दो सगी बहनों की शादी एक ही घर में हुई, ऐसा क्‍या हुआ दोनों को घर से निकाल दिया गया, जानिए पूरा मामला Aligarh news

शुक्रवार दोपहर एक बजे इगलास तहसील के सामने अचानक दो महिलाएं तीन बच्चों के साथ रोते हुए सड़क पर बैठ गई। उन्होंने ससुरालीजनों द्वारा घर से निकालने पर दर-दर की ठोकर खाने की बात कही। सीओ ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 03:21 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 04:16 PM (IST)
दो सगी बहनों की शादी एक ही घर में हुई, ऐसा क्‍या हुआ दोनों को घर से निकाल दिया गया, जानिए पूरा मामला Aligarh news
बच्‍चों के साथ सड़क पर रोती बिलखती महिलाएं।

अलीगढ़, जेएनएन । शुक्रवार दोपहर एक बजे इगलास तहसील के सामने अचानक दो महिलाएं तीन बच्चों के साथ रोते हुए सड़क पर बैठ गई। उन्होंने ससुरालीजनों द्वारा घर से निकालने पर दर-दर की ठोकर खाने की बात कही। सीओ ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पांच वर्ष पहले हुई थी शादी 

हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र की दो सगी बहन पूनम व प्रीती की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी सगे भाई इंद्रपाल व शिवराम के साथ पांच वर्ष पहले हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं। शुक्रवार को दोनों बहनें दोपहर एक बजे बच्चों के साथ तहसील के सामने सड़क पर बैठ गई। महिलाओं का कहना था कि उनके पिता की मौत हो चुकी है, मां बीमार है। पति व ससुरालीज ने उन्हें घर से निकाल दिया है। दोनों अपने बच्चों के साथ दर-दर की ठोकर खा रही हैं। पुलिस से भी गुहार लगाई लेकिन न्याय नहीं मिला। पुलिस चौकी पर जाती हैं तो पुलिस अच्छा व्यवहार नहीं करती है। आधा घंटे तक सड़क पर ड्रामा चला। इसकी जानकारी सीओ मोहसीन खान को हुई तो महिलाओं को अपने कार्यालय बुलाया। सीओ ने बताया कि कोतवाली पुलिस को घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है। चौकी इंचार्ज को तत्काल आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी