अलीगढ़ के दो प्रधान इस बार भी नहीं ले पाएंगे शपथ, ये है वजह

दो तिहाई सदस्यों का कोरम पूरा न होने के चलते शपथ से वंचित ग्राम प्रधानों के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार व शनिवार को इनका शपथ ग्रहण हो जाएगा। पंचायती राज विभाग ने इसको लेकर तैयारी कर ली हैं। सभी ब्लाकों को आदेश हो गए हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:45 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:45 AM (IST)
अलीगढ़ के दो प्रधान इस बार भी नहीं ले पाएंगे शपथ, ये है वजह
शुक्रवार व शनिवार को इनका शपथ ग्रहण हो जाएगा।

अलीगढ़, जेएनएन। दो तिहाई सदस्यों का कोरम पूरा न होने के चलते शपथ से वंचित ग्राम प्रधानों के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार व शनिवार को इनका शपथ ग्रहण हो जाएगा। पंचायती राज विभाग ने इसको लेकर तैयारी कर ली हैं। सभी ब्लाकों को आदेश हो गए हैं। इन दो दिनों में जिले भर में कुल 389 प्रधान शपथ लेंगे। वहीं, धनीपुर ब्लाक के आजमाबाद माछुआ व टप्पल के नगला कला के प्रधान इस बार भी शपथ नहीं नहीं ले पाएंगे। इनकी पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं है।

दो तिहाई कोरम पूरा नहीं 

2 मई को सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बाद ज़िले के 867 प्रधानों में से 476 प्रधानों ने तो शपथ ले ली थी, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्यों की कमी के चलते शेष बचे 391 प्रधान इससे वंचित रह गए थे। ऐसे में पिछले दिनों इन पदों भरने के लिए उपचुनाव कराए। इसमें 4145 सदस्य चुन लिए गए हैं। हालांकि, जिले में दो पंचायत अभी भी ऐसी हैं, जिनमें ग्राम पंचायत सदस्यों को दो तिहाई काेरम पूरा नहीं है। इनमें आजमाबाद माछुआ व नगला कला शामिल हैं। पंचायती राज विभाग ने इन दोनों पंचायतों को छोड़कर बाकी सभी में शुक्रवार व शनिवार को शपथ ग्रहण के आदेश कर दिए हैं। जिले भर में कुल 389 प्रधानों की शपथ होनी हैं। इसके बाद रविवार को इन पंचायतों की पहली बैठक होगी। डीपीआरओ पारुल सिसौदिया ने बताया कि सभी ब्लाकों को शपथ ग्रहण के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। हर ब्लाक में अलग-अलग अफसर की जिम्मेदारी दी गई है। वर्चुअल ही शपथ कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी