अलीगढ़ में कार की टक्कर से लेखपाल समेत दो लोग नहर में गिरे, घायल

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गभाना के पास सोमना-खैर मार्ग पर सोमना नहर पुल पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लेखपाल समेत दो लोग नहर में गिर जाने से घायल हो गए। घायलोंं को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 04:40 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 04:40 PM (IST)
अलीगढ़ में कार की टक्कर से लेखपाल समेत दो लोग नहर में गिरे, घायल
घायलोंं को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गभाना के पास सोमना-खैर मार्ग पर सोमना नहर पुल पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लेखपाल समेत दो लोग नहर में गिर जाने से घायल हो गए। घायलोंं को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

से हुआ हादसा

गभाना तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत राजेंद्र सिंह गुरुवार दोपहर अपने सहयोगी राजू के साथ बाइक से किसी काम से हीरापुर गांव जा रहे थे। जैसे ही वे सोमना-खैर मार्ग पर सोमना नहर पुल पर पहुंचे तभी सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। लेखपाल व उनका साथी नहर में जा गिरे और घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। 

हादसे में मोपेड सवार दंपती घायल 

गभाना : हाईवे पर गांव भांकरी पर किसी वाहन की टक्कर से मोपेड सवार दंपती घायल हो गए। अरनिया (बुलंदशहर) के गांव मुनी निवासी ओमप्रकाश सिंह गुरुवार सुबह मोपेड से पत्नी उर्मिला देवी के साथ किसी काम से अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वे हाईवे पर गांव भांकरी के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गिरकर घायल हो गए। घायलों को भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी