अलीगढ़ में ईंट भट्ठे पर दो मजदूरों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में मंगलवार को बरला मोड़ पर ईंट भट्ठे पर कार्यरत दो मजदूरों मौत की सूचना मिली है। जानकारी मिलने पर इलाके की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस नेे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 11:06 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 11:06 AM (IST)
अलीगढ़ में  ईंट भट्ठे पर दो मजदूरों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस नेे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में मंगलवार  को बरला मोड़ पर ईंट भट्ठे पर कार्यरत दो मजदूरों  मौत की सूचना मिली है। जानकारी मिलने पर इलाके की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस नेे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है कि दोनों मजदूरों की मौत शराब पीने से हुई है, लेकिन अभी तक किसी ने भी इसकी पुष्‍टि नहीं की है1    

यह है मामला

मंगलवार की सुबह बरला मोड़ के निकट एक ईंट भट्ठे पर जहरीली शराब से दो बिहारी मजदूरों की मौत की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई। बताया कि एक मजदूर की मौत सोमवार को हुई थी और एक मजदूर की मंगलवार को। इसी के तहत बरला थाना प्रभारी सर्वेश कुमार मय दलबदल के मौके पर पहुंच गये। मालिक से जानकारी कर उसने बताया कि दोनों मजदूरों को पिछले कई दिन से बुखार था। इलाज भी चल रहा था। सोमवार को दोनों मजदूर अपनी झोंपड़ी में आ गये थे। अचानक ठंड से फिर तीजे के साथ बुखार आया। मेडिकल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। भट्ठा मालिक श्रवण कुमार ने बताया कि बिहारी मजदूरों की शराब से मौत नहीं हुई है। यह अफवाह कुछ शरारती तत्वों ने फैला दी थी। थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। दोनों की मौत बीमारी के चलते हुई है। परिजनों ने उनका पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया था। अभी इलाज करा रहे दोनों लोगों से भी जानकारी की जायेगी।

chat bot
आपका साथी