दीपावली पर सड़क हादसे में महिला सहित दो की मौत

हाथरस जागरण संवाददाता । बुधवार की शाम हाथरस दवा लेने के लिये आई महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अलीगढ़ में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं सादाबाद मुरसान मार्ग पर दो मोटर साइकिलों की भिडंत हो गई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 12:30 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 12:30 PM (IST)
दीपावली पर सड़क हादसे में महिला सहित दो की मौत
हाथरस में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी।

हाथरस, जागरण संवाददाता । बुधवार की शाम हाथरस दवा लेने के लिये आई महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अलीगढ़ में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं सादाबाद मुरसान मार्ग पर दो मोटर साइकिलों की भिडंत हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। त्योहार पर हादसों में महिला व युवक की मौत हो जाने से परिवार में हाहाकार मच गया। 

बिजली काटन मिल चौराहा के पास हुआ हादसा

हाथरस के कस्बा मेंडू की रहने वाली रूबी पत्नी मुकेश बुधवार की शाम को हाथरस मे डाक्टर को दिखाने के लिऐ आई थी। बताया जाता है कि महिला कई दिनों से बीमार थी। शाम को वह अकेली ही दिखाने के लिये आ गयी। तभी बिजली काटन मिल चौराहा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालत नाजुक होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गुरुवार की शाम को गांव से सादाबाद आतिशबाजी खरीदने आया एक युवक गांव वापस लौटते समय मुरसान मार्ग पर गांव के निकट ही उसकी बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर एक घायल युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों को जानकारी होने पर हाहाकार मच गया।

आतिशबाजी खरीदने आया युवक सड़क हादसे का शिकार

मुरसान मार्ग स्थित गांव धनौली निवासी 32 वर्षीय अजय सिंह पुत्र बनी सिंह गुरुवार की शाम को सादाबाद से आतिशबाजी खरीदने आया हुआ था।वह आतिशबाजी खरीदने के उपरांत बाइक से अपने गांव लौट रहा था गांव से पहले ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से जबरदस्त रूप से भिड़ंत हो गई। जिसके कारण दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। अजय सिंह तथा दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में अजय सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल को गंभीर स्थिति में आगरा के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी अजय सिंह के स्वजन को होने पर वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए परिवार के लोग बिलख बिलख कर रोने लगे।  त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई।

chat bot
आपका साथी