लखनऊ में आज सीएम के हाथों सम्मानित होंगे अलीगढ़ के दो उद्यमी Aligarh news

लखनऊ में बुधवार को आयोजित वाणिज्य उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ के ताला उद्योग से जुड़े दो उद्यमियों को राज्य निर्यात पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किया जा रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:37 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:31 AM (IST)
लखनऊ में आज सीएम के हाथों सम्मानित होंगे अलीगढ़ के दो उद्यमी Aligarh news
लखनऊ में बुधवार को आयोजित वाणिज्य उत्सव में अलीगढ़ के दो उद्यमी सम्‍मानित होंगे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। लखनऊ में बुधवार को आयोजित वाणिज्य उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ के ताला उद्योग से जुड़े दो उद्यमियों को राज्य निर्यात पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किया जा रहा है।

कोरोना के चलते दो साल से नहीं हुआ आयोजन

कोरोना के चलते यह आयोजन दो साल से नहीं हो रहा था। अब उत्सव में वर्ष 2019 व 2020 का राज्य निर्यात पुरस्कार आगरा रोड स्थित विधि एक्सपोर्टस व सारसौल स्थित क्रिए टिव एंड क्राफ्ट इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया जाना है। इसके लिए विधि एक्सपोर्टस के निदेशक अभिषेक जिंदल और क्रिएटिव एंड क्राफ्ट इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक चंद्रहास शर्मा को विभाग के अधिकारी लेकर लखनऊ रवाना हो गए। दोनों कंपनी मेटल, जस्ता व अन्य धातुओं के बिल्डिंग व फर्नीचर हार्डवेयर का निर्माण करती हैं। इग्लैंड, आस्ट्रेलिया व अमेरिकी देशों में हार्डवेयर का निर्यात किया जाता है। ताला कारोबार वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) में शामिल है। इससे जुड़े उद्यमी उत्सव में लगने वाली प्रदर्शनी में स्टाल लगाएंगे।

इनका कहना है

हमारी कंपनी 15 साल से अमेरिका, इग्लैंड सहित अन्य विकसित देशों के लिए हार्डवेयर आयटम का सप्लाई करती है। 20 करोड़ रुपये सालाना का टर्नओवर है। पुरस्कार को लेकर उत्साहित हैं।

चंद्रहास शर्मा, निदेशक, क्रिएटिव एंड क्राफ्ट इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

12 साल पुरानी हमारी कंपनी के उत्पादन अमेरिका सहित अन्य विकसित देशों के लिए सप्लाई किए जाते हैं। सीएम से सम्मान पाना गौरव का पल होगा।

अभिषेक जिंदल, निदेशक, विधि एक्सपोर्टस

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों की होगी जांच की मांग

अलीगढ़ । अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति को का संघर्ष रंग लाया है। वर्ष 2017 से लगाए इस संपत्तिकर (हाउस टैक्स) पर लगाई गई ब्याज भवन स्वामियों को नहीं देनी होगी। इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। समिति ने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों के तहत होने वाले विकास कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया है। इनकी जांच कराने की मांग को लेकर समिति का एक प्रतिनिधि मंडल मंडलायुक्त से मिलेगा।

दो लाख भवन मालिक हुए थे प्रभावित

समिति के मुख्य संयोजक अनिल सैंचुरी व मनीष अग्रवाल वूल ने समद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मीडिया को बताया है कि नगर निगम ने रिवाइज्ड गृहकर के बिलों में ब्याज लगाया था। इससे करीब दो लाख भवन मालिक प्रभावित हुए थे। समिति ने निगम पार्षदों को लेकर बोर्ड से लेकर सड़कों तक संघर्ष किया था। दबाब में आए नगर निगम बोर्ड ने सरकार से इसे समाप्त करने की सिफारिश की। अब यह हटा लिया गया है। इन्होंने स्मार्ट सिटी के प्रोजक्टों में बड़े स्तर पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। दावा किया है कि गुणवत्ता परक काम नहीं हो रहे, इसकी जांच कराने की जानी चाहिए। चेतावनी दी है कि प्रशासन ने इस मांग की अनदेखा किया तो सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने का एलान किया है। संयोजक हरिकिशन अग्रवाल व अन्नू बीड़ी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सरकारी पैसा को लुटाया जा रहा है। सीवरेज या वाटर लाइन के लिए खोदी जाने वाली सड़कों की मरम्मत नहीं की जाती हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन की आड़ में सिपाही ई चालान काटे जा रहे हैं। जबकि यातायात नियमों के हिसाब से महानगर के चौराहों की स्थिति नहीं है। संजीव रतन अग्रवाल व ऋषि मित्तल ने प्रशासनिक अफसरों से प्रशासन का लक्ष्य पूरा करने के नाम पर ई चालान की व्यवस्था को स्थगित किया जाए। आमजन का शोषण हो रहा है।

चार पदाधिकारियों का किया स्वागत

संघर्ष समिति के चार पदाधिकारियों को भाजपा ने पदाधिकारी बनाया है। इनमें भाजपा लघु प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र के अन्नू बीड़ी सह-संयोजक, मनीष अग्रवाल वूल को श्रम प्रकोष्ठ का संयोजक, कारोबारी तूलिका अग्रवाल्र को महिला मोर्चा में उपाध्यक्ष व आशीष डिस्पोजल को व्यापार प्रकोष्ठ में सह-संयोजक बनने पर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रवीन बंसल, सचिन अग्रवाल, मनीष गुप्ता, संजीव अग्रवाल आदि हैं।

chat bot
आपका साथी