युवक की हत्या में दो दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ Aligarh News

गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर में रंजिश के चलते युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस दो दिन बाद भी खाली हाथ है। हालांकि पुलिस ने एक आरोपित के आई को हिरासत में ले रखा है। दावा किया जा रहा है कि बुधवार तक आरोपित गिरफ्त में होंगे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 11:39 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 11:39 AM (IST)
युवक की हत्या में दो दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ Aligarh News
। दावा किया जा रहा है कि बुधवार तक आरोपित गिरफ्त में होंगे।

अलीगढ़, जेएनएन। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर में रंजिश के चलते युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस दो दिन बाद भी खाली हाथ है। हालांकि पुलिस ने एक आरोपित के आई को हिरासत में ले रखा है। दावा किया जा रहा है कि बुधवार तक आरोपित गिरफ्त में होंगे। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। 

ऐसे हुई थी हत्‍या 

गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार गली नंबर एक डोरी नगर निवासी 24 वर्षीय सत्य सिंह उर्फ सतनाम सिंह पेंटर था। सतनाम की नगला मानसिंह निवासी युवक से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। 30 अप्रैल को दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक ने अपने तीन साथियों को बुला लिया और सतनाम पर कैंची से प्रहार कर दिया। खून से लथपथ हालत में लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सोमवार की सुबह उपचार के दौरान सतनाम की मौत हो गई। सतनाम के पिता ने बताया कि नगला मानसिंह पीपल वाली गली निवासी सुमित, अमन से विवाद हुआ था। इनके साथ दो अन्य युवक भी थे। चारों ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या कर दी। गांधीपार्क इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि कैंची से युवक पर हमला किया गया था। अस्पताल में युवक की मौत हो गई। चार लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपित के भाई को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपितों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी