शव दफनाने पर दो समुदाय आए आमने-सामने, प्रशासन की सूझबूझ से टला विवाद, जानिए पूरा मामला Aligarh news

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव कजरौठ में अल्पसंख्यक समाज की एक महिला के शव को दफनाने के दौरान कब्र खोदने को लेकर विवाद हो गया। दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। लेकिन प्रशासन की सूझबूझ से विवाद टल गया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 02:23 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 02:43 PM (IST)
शव दफनाने पर दो समुदाय आए आमने-सामने, प्रशासन की सूझबूझ से टला विवाद, जानिए पूरा मामला Aligarh news
कजरौठ में अल्पसंख्यक समाज की एक महिला के शव को दफनाने के दौरान कब्र खोदने को लेकर विवाद हो गया।

अलीगढ़, जेएनएन । इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव कजरौठ में अल्पसंख्यक समाज की एक महिला के शव को दफनाने के दौरान कब्र खोदने को लेकर विवाद हो गया। दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। लेकिन प्रशासन की सूझबूझ से विवाद टल गया। दोनों समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर मैयत को दफन कराया गया।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला किया शांत

गांव कजरौठ की हसीना बेगम (65) पत्नी टेनी खां की मौत हो गई थी। शव को दफनाने के लिए गांव खुर्द को जाने वाले मार्ग पर कब्रिस्तान में कब्र खोदी जा रही थी। इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने जगह को अपनी बताते हुए कब्र को खोदने से रोक दिया। उनका यह भी कहना था कि यहाँ उनका धर्म स्थल है। सूचना मिलने पर तहसीलदार सौरव यादव, नायब तहसीलदार प्रवेश कुमार व कोतवाल प्रदीप कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया जिससे विवाद टल गया। कब्रिस्तान में दूसरी जगह कब्र खोदकर अंतिम संस्कार कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि कब्रिस्तान की भूमि कहां तक है इस संबंध में राजस्व टीम से नपत कराई जाएगी। दोनों पक्ष की सहमति के बाद अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। यदि कोई शांति व्यवस्था भंग करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी