अलीगढ़ में पोलिग बूथ पर भिड़े दो प्रत्याशी, पथराव-फायरिग

गंगीरी क्षेत्र के गांव चितपुरा में मतदान से एक दिन पहले बुधवार रात को दो प्रत्याशी आम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 11:50 PM (IST)
अलीगढ़ में पोलिग बूथ पर भिड़े   
दो प्रत्याशी, पथराव-फायरिग
अलीगढ़ में पोलिग बूथ पर भिड़े दो प्रत्याशी, पथराव-फायरिग

अलीगढ़: गंगीरी क्षेत्र के गांव चितपुरा में मतदान से एक दिन पहले बुधवार रात को दो प्रत्याशी आमने-सामने आ गए। मामूली बात पर कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पथराव हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। विवाद यहीं नहीं रुका, हवाई फायरिग होने लगी। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालातों को संभाल लिया। मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

घटना गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव चितपुरा के पोलिग बूथ पर हुई। रात करीब आठ बजे प्रधान पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार बूथ पर लाइट की व्यवस्था करने के लिए गए थे। इस बात की जानकारी दूसरे प्रधान पद के प्रत्याशी व निवर्तमान प्रधान राजकुमार को हुई तो वो भी बूथ पर आ गए। यहां दोनों के बीच किसी को बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए। बूथ से हटकर गांव में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे चले। इसी बीच दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगा। इसमें राजकुमार पक्ष से विनोद व विकास, जबकि सत्येंद्र पक्ष से सर्वेश घायल हुए हैं। इसी बीच हवाई फायरिग होने लगी। फायरिग की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर दौड़ी और बवाल काट रहे लोगों को खदेड़ दिया। घायलों को छर्रा की सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

बवाल की जताई थी आशंका

गांव चितपुरा में एक दिन पहले मंगलवार को प्रत्याशियों को जागरूक करने के लिए एक बैठक भी हुई थी। यहां एसडीएम व सीओ मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बैठक में एक प्रत्याशी ने पुलिस से ये तक आग्रह किया था कि यहां सख्ती बढ़ाई जाए। अगर सख्ती नहीं बढ़ाई तो यहां बवाल हो सकता है।

गांव चितपुरा में दो प्रधान प्रत्याशियों के बीच विवाद हुआ था। दोनों में मारपीट हुई। हवाई फायरिग भी हुई है। पुलिस फोर्स ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाल लिया। दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। माहौल खराब करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इनके खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

- सुमन कनौजिया, सीओ बरला।

chat bot
आपका साथी