बहनोई को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपित दोनों भाई गिरफ्तार igarh news

अलीगढ़ जेएनएन । इगलास कोतवाली पुलिस ने बहनाई के साथ मारपीट कर उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में बांछित दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया है। दोनों के उकसाने पर युवक ने बुधवार को खुदकुशी कर ली थी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 12:12 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 01:05 PM (IST)
बहनोई को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपित दोनों भाई गिरफ्तार igarh news
पुलिस ने बहनोई के साथ मारपीट कर खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया है

अलीगढ़, जेएनएन । इगलास कोतवाली पुलिस ने बहनोई के साथ मारपीट कर उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में बांछित दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया है। दोनों के उकसाने पर युवक ने बुधवार को खुदकुशी कर ली थी।

मंगलवार की रात हुआ था पति पत्‍नी में विवाद

गांव नरायनपुर निवासी मदन उर्फ मोहन सिंह (25) पुत्र ओमप्रकाश का अपनी पत्नी राधा से किसी बात को लेकर मंगलवार की रात्रि को विवाद हो गया था। पति ने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए सर गंजा कर दिया। बुधवार की सुबह पहुंचे महिला के भाईयों ने मदन से मारपीट की। सालों द्वारा पिटाई से क्षुब्ध मदन ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के तयेरे भाई तेजवीर सिंह की तहरीर पर रनवीर सिंह व गौरव पुत्रगण मान सिंह निवासी भरकना थाना अवागढ़ (एटा) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पुलिस ने दाेनों को भेजा जेल

कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित रनवीर सिंह व गौरव पुत्रगण मान सिंह निवासीगण भरकना को एसआइ सत्यवीर सिंह ने मुरसान तिराहे से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया था। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी