दो बाइक आपस में टकराई, महिला सहित चार लोग घायल Aligarh news

इगलास कोतवाली क्षेत्र में हाथरस रोड पर दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। हादसे में बाइक सवार महिला सहित चार लोग गंभीर रु प से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 12:51 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 01:18 PM (IST)
दो बाइक आपस में टकराई, महिला सहित चार लोग घायल Aligarh news
इगलास कोतवाली क्षेत्र में हाथरस रोड पर दो बाइक सवार आपस में टकरा गए।

अलीगढ़, जेएनएन । इगलास कोतवाली क्षेत्र में हाथरस रोड पर दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। हादसे में बाइक सवार महिला सहित चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।

इगलास-हाथरस रोड पर भट्ठा के समीप हुआ हादसा

खैर के जट्टारी क्षेत्र निवासी आकाश पुत्र करु आ अपनी पत्नी छोटी के साथ शुक्रवार की दोपहर हाथरस की ओर जा रहा था। वहीं धर्मेंद्र पुत्र राजन निवासी मडोरा अपने रिश्‍तेदार महेंद्र सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी चामड़ गेट (हाथरस) के साथ इगलास बाइक से जा रहा था। जैसे ही दोनों की बाइक इगलास-हाथरस रोड पर भट्ठा के समीप पहुंची दोनों में आमने-सामने की भिडं़त हो गई। हादसे में चारों बाइक सवार गंभीर रु प से घायल हो गए। दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घायलों को उपचार के लिए कस्बा के लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी