रास्ता भटककर गांव में घुसा बारह सिंघा, कुत्तों ने किया घायल Aligarh news

कस्बे में गुरुवार को जंगल से रास्ता भटक कर पहुंचे बारह सिंघा को कुत्तों ने घायल कर दिया।जंगल से एक बारह सिंघा अपने झुंड से बिछड़ कर रास्ता भटक गया। कुत्तों ने पीछा किया तो वह आबादी की तरफ पहुंच गया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:25 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 05:25 PM (IST)
रास्ता भटककर गांव में घुसा बारह सिंघा, कुत्तों ने किया घायल Aligarh news
पशु चिकित्सक ने घायल बारह सिंघा का इलाज किया।

अलीगढ़, जेएनएन : कस्बे में गुरुवार को जंगल से रास्ता भटक कर पहुंचे बारह सिंघा को कुत्तों ने घायल कर दिया।जंगल से एक बारह सिंघा अपने झुंड से बिछड़ कर रास्ता भटक गया। कुत्तों ने पीछा किया तो वह आबादी की तरफ पहुंच गया।

लोगों ने कुत्‍तों के चंगुल से बचाया

आबादी की ओर आने पर कुछ बच्चों की नजर पड़ी तो उसे पकड़ने को उसके पीछे भागने लगे, जिससे हड़बड़ा कर हिरन स्टेट बैंक के निकट एक दुकान में घुस गया। जानकारी मिलने पर गाेेरक्षा सेवा संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी मौके पर पहुंच गए और अन्य लोगों की मदद से बारह सिंघा को पकड़ लिया। बारह सिंघा को कुत्तों ने घायल कर दिया था, जिसकी सूचना एसडीम गभाना प्रवीण यादव को दी गई। एसडीम के निर्देश पर पहुचे पशु चिकित्सक ने घायल बारह सिंघा का इलाज किया। जितेंद्र चौधरी ने बताया सैदपुर गांव के निकट घने जंगल हैं जहां से बारह सिंघा रास्ता भटक कर इधर पहुंच गया है। वन विभाग टीम पहुंचते ही सुपुर्द कर दिया जायेग।

chat bot
आपका साथी