कंटेनर से टकराया ट्रक, चालक घायल

गभाना हाईवे पला सल्लू पला पर रविवार देररात में कंटेनर से ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:21 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:21 PM (IST)
कंटेनर से टकराया ट्रक, चालक घायल
कंटेनर से टकराया ट्रक, चालक घायल

अलीगढ़ : गभाना हाईवे पला सल्लू पला पर रविवार देररात में कंटेनर से ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। मुरैना (मध्य प्रदेश) निवासी चालक रामप्रकाश सिंह देररात में मुरैना से ट्रक में सामान लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। हाईवे पला सल्लू के पास आगे चल रहे कंटेनर से ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक रामप्रकाश घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक में फंसे चालक को भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

डिवाइडर से टकराकर

बाइक सवार दंपती घायल

संसू, गभाना : हाईवे कन्होई मोड़ पर सोमवार दोपहर में गड्ढा बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। अलीगढ़ के नौरंगाबाद निवासी कपिल सिंह बाइक से पत्नी कुसुम देवी के साथ बुलंदशहर जा रहे थे। कन्होई मोड़ पर गड्ढा बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

बाइक सवार ने एक्टिवा सवार किशोरियों में मारी टक्कर

संसू, अकराबाद : क्षेत्र में गांव असगरपुर के निकट बाइक सवार युवक ने एक्टिवा सवार दो किशोरियों में टक्कर मार दी। सोमवार सुबह एक गांव से दो किशोरी एक्टिवा द्वारा कोचिग के लिए अलीगढ़ जा रही थी। असगरपुर के निकट बाइक सवार युवक पीछा करते हुए आया और एक्टिवा में टक्कर मार दी, जिससे दोनों किशोरियां घायल हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने पहुंच गई और युवक की तलाश में जुट गई। एसओ विनोद कुमार मिश्रा ने बताया है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी