Republic Day : देशभर में शान से लहराएगा तिरंगा, फिजाओं में गूंजेगा राष्ट्रगान Aligarh news

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 8ः30 बजे समस्त सरकारी व गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद नौ बजे पुलिस परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण सलामी परेड व सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 05:43 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 05:56 AM (IST)
Republic Day : देशभर में शान से लहराएगा तिरंगा, फिजाओं में गूंजेगा राष्ट्रगान Aligarh news
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अलीगढ़, जेएनएन : गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 8ः30 बजे समस्त सरकारी व गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद नौ बजे पुलिस परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण, सलामी परेड व सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

यह होंगे दिनभर कार्यक्रम

डीएम ने बताया कि प्रातः पांच बजे से पब्लिक एड्रैस सिस्टम पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण होगा।, 6ः30 बजे प्रभात फेरी, सुबह सात बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम रामघाट रोड में क्रास कंट्री दौड़, साढ़े आठ बजे समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं संकल्प कार्यक्रम,नौ बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व सैन्य विधवाओं और अभिभावकों का सम्मान का सम्मान, 10 बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण , खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11 बजे जिला कारागार में राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम,12 बजे सेवाभवन में स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं गोष्ठी होगी। रघुवीर सहाय इंटर कालेज में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की वाद-विवाद प्रतियोगिता, मलखान सिंह, दीनदयाल , मोहन लाल गौतम चिकित्सालयों में समस्त मरीजों को फल तथा मिष्ठान वितरण, मदर टेरेसा चैरिटेबल ट्रस्ट में बच्चों को भोजन को भोजन, दो बजे नौरंगीलाल इंटर काॅलेज से मार्च पास्ट होगा। जिन प्रांगणों में महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां कार्यालय अध्यक्ष समय निर्धारित कर प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर माल्यापर्ण करेंगे। मानव उपकार, उड़ान सोसायटी आदि संस्था भी ध्वजारोहण करेगी। मामूंभाजा इलेक्ट्रानिकस बाजार की ओर से मास्टर रेडियोज पर ध्वजारोहण दोपहर 12:30 बजे होगा। अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति की ओर से गांधीपार्क निकट आइसीआइसीआइ बैंक पर कंबल बांटा जाएगा। सर्वशक्ति सेवा संस्था की ओर से मानिक चौक स्थित उप कार्यालय पर ध्वजारोहण सुबह 10.30 बजे।

chat bot
आपका साथी