जगह-जगह फहराया गया तिरंगा, आयोजित हुए विविध कार्यकम Aligarh news

भारतीय समाज में अलग-अलग प्रांतों और जाति-समुदाय से जुड़े नागरिक रहते हैं। भारत ही एक ऐसी भूमि है जो अनेकता में एकता का दृष्टांत है। यह बातें मंगलवार को प्रदेश सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 12:12 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:12 PM (IST)
जगह-जगह फहराया गया तिरंगा, आयोजित हुए विविध कार्यकम Aligarh news
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में मंगलवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

अलीगढ़, जेएनएन : भारतीय समाज में अलग-अलग प्रांतों और जाति-समुदाय से जुड़े नागरिक रहते हैं। भारत ही एक ऐसी भूमि है, जो अनेकता में एकता का दृष्टांत है। यह बातें मंगलवार को प्रदेश सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान शिक्षा राज्य मंत्री ने परेड की सलामी ली और झंडारोहण किया। साथ ही पुलिस विभाग में अच्छी भूमिका निभाने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया। 

पुलिस लाइन में भव्‍य आयोजन

72वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में मंगलवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। रंगोली से पुलिस लाइन का परेड ग्राउंड सजाकर तैयार किया गया था। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह थे। अलीगढ़ रेंज के आइजी पीयूष मोर्डिया व एसएसपी मुनिराज ने शिक्षा राज्य मंत्री का स्वागत किया। करीब साढ़े नौ बजे संदीप सिंह ने झंडारोहण की। इससे पहले परेड की सलामी भी ली। इस मौके पर शिक्षा राज्य मंत्री ने सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुरुआत व महत्व के बारे में भी बताया। कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ग का ख्याल रख रही है। आज केंद्र के अलावा जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां बिना किसी भेदभाव के महिला, गरीब, शोषित आदि सभी वर्गों के उत्थान पर काम किया जा रहा है। आगे भी क्रम जारी रहेगा। कोरोना के चलते इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला कम रही। लेकिन, कैडेट और पुलिसकर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान एसपी क्राइम डा. अरविंद कुमार, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी देहात शुभम पटेल, सीओ प्रथम प्रशांत सिंह, सीओ द्वितीय राघवेंद्र सिंह, सीओ तृतीय अनिल समानिया, सीओ अतरौली सुदेश गुप्ता व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। 

तीन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान 

शिक्षा राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस विभाग में अच्छा काम करने के लिए तीन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें लाइन के प्रभारी निरीक्षक सोमदत्त शुक्ला को सराहनीय सेवाओं के लिए, मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार को उत्कृष्ट सेवाओंके लिए सम्मान मिला। इसी तरह एसएसपी के स्टेनो रहे सेवानिवृत्त कैलाश चंद्र को पुलिस पदक की उपाधि से सम्मानित किया गया। 

रेलवे स्‍टेशन पर हुआ ध्‍वजारोहण

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रात: ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद साथियों को स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने शपथ दिलायी।

सम्‍मानित किए गए ट्रैफिक इंस्‍पेक्‍टर 

गणतंत्र दिवस पर एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर नेपाल सिंह को गोल्ड पदक से सम्मानित किया।

निर्भया सेना ने भी किया झंडारोहण

निर्भया सेना की अध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

एसएसपी ने किया झंडारोहण

एसएसपी मुनिराज ने अपने कैंप कार्यालय पर किया झंडारोहण। इस दौरान कर्मचारियों को देश सेवा और अपने कर्तव्य का पालन निष्ठा करने की शपथ दिलाई।

यह होंगे दिनभर कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।रघुवीर सहाय इंटर कालेज में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की वाद-विवाद प्रतियोगिता, मलखान सिंह, दीनदयाल , मोहन लाल गौतम चिकित्सालयों में समस्त मरीजों को फल तथा मिष्ठान वितरण, मदर टेरेसा चैरिटेबल ट्रस्ट में बच्चों को भोजन को भोजन, दो बजे नौरंगीलाल इंटर काॅलेज से मार्च पास्ट होगा। जिन प्रांगणों में महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां कार्यालय अध्यक्ष समय निर्धारित कर प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर माल्यापर्ण करेंगे। मानव उपकार, उड़ान सोसायटी आदि संस्था भी ध्वजारोहण करेगी। मामूंभाजा इलेक्ट्रानिकस बाजार की ओर से मास्टर रेडियोज पर ध्वजारोहण दोपहर 12:30 बजे होगा। अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति की ओर से गांधीपार्क निकट आइसीआइसीआइ बैंक पर कंबल बांटा जाएगा। सर्वशक्ति सेवा संस्था की ओर से मानिक चौक स्थित उप कार्यालय पर ध्वजारोहण सुबह 10.30 बजे।

chat bot
आपका साथी