अलीगढ़ के नालों में बह रहा घरों का कचरा

सफाई के दौरान रजाई-गद्दे भी निकल रहे मशीनों से नालों की सफाई करा रहा नगर निगम।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 12:36 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 12:36 AM (IST)
अलीगढ़ के नालों में बह रहा घरों का कचरा
अलीगढ़ के नालों में बह रहा घरों का कचरा

जासं, अलीगढ़ : शहर का ड्रेनेज सिस्टम लोगों की नादानी से भी लड़खड़ा रहा है। घरों का कचरा नालों में बहा दिया जाता है। इससे नाले चोक हो रहे हैं। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने नालों से रजाई, गद्दे और निर्माण सामग्री भी निकाली। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नालों को कूड़ाघर न समझें, इसे साफ रखने में सहयोग करें।

नगर निगम ने वर्षा ऋतु से पहले सभी नालों की तलीझाड़ सफाई का लक्ष्य तय किया है। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. शिवकुमार, सात स्वच्छता निरीक्षकों के नेतृत्व में नाला गैंग के 200 कर्मचारियों को सफाई कार्य में लगाया है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि रोड मैप के अनुसार सफाई कार्य शुरू किया गया है। क्वार्सी बाईपास स्थित नाले की सफाई में दो पोकलैंड मशीन, एक नाला क्लीनिक मशीन, पांच टिपर ट्रक, तीन ट्रैक्टर लगे हैं। इसके अलावा सराय रहमान, नई बस्ती, जंगल गढ़ी, सराय मियां, मथुरा बाईपास, जमालपुर स्थित नालों की सफाई भी तय समय से पूर्व होगी। नाले से काफी मात्रा में पालिथीन, रजाई, गद्दे और भवन निर्माण सामग्री को निकाला गया है। लोग नालों में ही कचरा बहा रहे हैं, जो उचित नहीं है।

.......

वाटर लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर बह रहा पेयजल

जासं, अलीगढ़ : सिविल लाइंस क्षेत्र के दोदपुर में पीने का पानी सड़क पर बह रहा है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। दोदपुर निवासी फैज शेरवानी, सलमान, नदीम अल्वी आदि ने बताया कि मोबाइल कंपनी ने अंडरग्राउंड केबल बिछाई थी। तभी वाटर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाखों लीटर पानी नालियों में बह गया। दस दिन से यही स्थिति है, नगर निगम के अधिकारी ने सुध नहीं ली है। कांग्रेस नेता आगा युनूस ने कहा कि पानी रिसने से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी