अलीगढ़ समेत इन चार जिलों में सुधरेंगे ट्रैफिक के हालत, जानिए कैसे Aligarh news

किसी भी शहर की यातायात व्यवस्था ही उसकी खूबसूरती होती है। इसको सुधारने में जितनी मेहनत पुलिसकर्मियों की होती है उतना ही सहयोग लोगों का भी जरूरी है। हालांकि लोग धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं। साथ ही पुलिस ने अपने स्तर से प्रयास शुरू कर दिए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 05:51 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 06:30 AM (IST)
अलीगढ़ समेत इन चार जिलों में सुधरेंगे ट्रैफिक के हालत, जानिए कैसे Aligarh news
वर्तमान में प्रदेश भर में चार हजार ट्रैफिककर्मी ड्यूटी कर रहे हैं।

अलीगढ़, जेएनएन : किसी भी शहर की यातायात व्यवस्था ही उसकी खूबसूरती होती है। इसको सुधारने में जितनी मेहनत पुलिसकर्मियों की होती है, उतना ही सहयोग लोगों का भी जरूरी है। हालांकि लोग धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं। साथ ही पुलिस ने अपने स्तर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत रेंज के चारों जिलों अलीगढ़, हाथर, कासगंज व एटा की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए 49 पुलिसकर्मियों को थानों से ट्रैफिक में बुलाया गया है। बाकायदा इसके लिए सभी को एक महीने की ट्रेनिंग दी गई। 15 दिन की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग बची है, जिसके बाद सभी अपने-अपने जिलों में तैनात हो जाएंगे। 

पुलिस की कमी हुई महसूस

वर्तमान में प्रदेश भर में चार हजार ट्रैफिककर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। यहां मैन-पावर के अभाव में अक्सर पुलिसकर्मियों को दो-चार होना पड़ता है। ऐसे में डीजीपी स्तर से प्रदेश भर में इतनी ही संख्या में थानों में तैनात सिविल पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक में भेजने की कवायद की गई। इसके लिए 23 दिसंबर से इनकी ट्रेनिंग शुरू हुई। रेंज के चारों जिलों को भी 49 पुलिसकर्मी मिले हैं। आइजी स्तर से एसपी ट्रैफिक को नोडल अफसर बनाया गया है। एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए काम चल रहा है। चारों जिलों के 49 पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग के दौरान यातायात के गुर सिखाए गए। उन्हें एमवी एक्ट, ट्रैफिक से जुड़ी सीआरपीसी की धाराओं आदि के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई। 23 जनवरी को इनकी ट्रेनिंग पूरी हो गई। छेरत में सीओ तृतीय अनिल समानिया व सीओ द्वितीय राघवेंद्र सिंह ने इन पुलिसकर्मियों से बातचीत भी कीं। एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों की 15 दिन की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी शुरू हो चुकी है। इसके बाद इन्हें तैनाती दी जाएगी। इसके बाद यातायात में निश्चित रूप से सुधार आएगा। 

अलीगढ़ को मिलेंगे 23 पुलिसकर्मी  

जिला, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, कुल  

अलीगढ़, 9, 14, 23 

एटा, 2, 4, 6 

कासगंज, 2, 6, 8 

हाथरस, 4, 8, 12

chat bot
आपका साथी