अलीगढ़ के हरदुआगंज में आज होगा तय, कहां लगेगा आतिशबाजी बाजार Aligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। दीपावली पर हरदुआगंज में थाने के निकट भोलानाथ कंपाउंड परिसर में आतिशबाजी बाजार लगाया जाता था जिसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से 35 व्यापारियों को तीन दिन अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति दी जाती थी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:46 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:20 AM (IST)
अलीगढ़ के हरदुआगंज में आज होगा तय, कहां लगेगा आतिशबाजी बाजार Aligarh news
हरदुआगंज कस्बा में इस बार आतिशबाजी बाजार के लिए स्थान निर्धारित नहीं है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। हरदुआगंज कस्बा में इस बार आतिशबाजी बाजार के लिए स्थान निर्धारित नहीं है, जिसके चलते पुलिस- प्रशासन द्वारा पटाखा व्यापारियों को अनुमति पत्र न दिए जाने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

जहां बाजार लगता था वहां अब आबादी बस गयी

बता दें है दीपावली पर हरदुआगंज में थाने के निकट भोलानाथ कंपाउंड परिसर में आतिशबाजी बाजार लगाया जाता था, जिसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से 35 व्यापारियों को तीन दिन अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति दी जाती थी, बीते कई वर्षों से भोलानाथ कंपाउंड परिसर दुकानें लगाने को निर्धारित होने से पटाखा व्यापारी 15 दिन पहले ही लाइसेंस रिन्यूवल की प्रक्रिया कराने में जुट जाते थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गत वर्ष जिस स्थान पर आतिशबाजी बाजार लगता था वहां अब आबादी बस गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत चार दिन पहले उपजिलाधिकारी को दूसरा स्थान चिन्हित करने के लिए पत्र लिखा है, जिसपर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिससे लाइसेंस की प्रक्रिया नहीं की जा रही है, वहीं व्यापारी पूरे दिन थाने के चक्कर काट रहे हैं। एसडीएम कोल संजीव ओझा ने बताया अग्निशमन अधिकारी से एनओसी मांगी है, जो भी स्थलीय निरीक्षण को पहुंचे थे, गुरूवार को स्थान निर्धारित कर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

आतिशबाजी के 207 अस्थाई लाइसेंस हुए जारी, साफ-सफाई में गुजरा पहला दिन

अलीगढ़ । नुमाइश मैदान में दीपावली के त्योहार पर लगने वाले आतिशबाजी बाजार की बुधवार से शुरूआत हो गई है। हालांकि, पहला दिन होन के चलते दुकानदारों साफ-सफाई में ही लगे रहे। पहली बार दुकान लगाने वाले दुकानदारों को भी दुकानें बंटनी शुरू हो गई हैं। बुधवार तक प्रशासन की तरफ से कुल 207 अस्थाई लाइसेंस जारी हो गए। 10-12 लाइसेंस और जारी होने की उम्मीद है। यह लाइसेंस जांच पड़ताल की पाइपलाइन में फंसे हुए हैं। हर साल नुमाइश मैदान में जिले का सबसे प्रमुख आतिशबाजी बाजार लगता है। इस बार चार नवंबर को दीपावली का त्योहार है। ऐसे में बुधवार से इसकी शुरुआत हो गई। हालांकि, पहला दिन होने के चलते कोई भी दुकान नहीं लग सकी। दुकानदार अपना सामान पहुंचने में लगे रहे। इसके बाद साफ-सफाई की। अब गुरुवार से दुकान लगने लगेंगी। वहीं, प्रशासन की तरफ से 207 अस्थाई लाइसेंस जारी हो चुके हैं। अभी 10-12 लाइसेंस और प्रक्रिया में पड़े हुए हैं। पिछले साल यहां के लिए कुल 213 अस्थाई लाइसेसं बने थे। ऐसे में इस बार इस संख्या में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। सिटी मजिस्ट्रेट व नुमाइश प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि आतिशबाजी के अस्थाई लाइसेंस जारी करने की पक्रिया चल रहा है। नुमाइश मैदान में दुकानें भी लग रही हैं। अगले एक-दो दिनों में दुकानों की सजावट होने से नुमाइश मैदान में रौनक बढ़ने लगेगी।

chat bot
आपका साथी