हाथरस में आज नगर पालिका को हैंडओवर होगा शेल्टर होम, राहगीरों को मिलेगा फायदा

बड़े शहरों की तर्ज पर शहर में भी राहगीरों व आश्रयविहीनों के लिए के 100 विस्तरों शेल्टर होम बनाया गया है। सर्दी के मौसम बनाए जाने वाले रेन बसेरा की भी अब आवश्यकता नहीं रहेगी। यह शेल्टर होम सी एंड डीएस संस्था द्वारा बनाया गया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 02:56 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 02:56 PM (IST)
हाथरस में आज नगर पालिका को हैंडओवर होगा शेल्टर होम, राहगीरों को मिलेगा फायदा
गुरुवार को पालिका के लिए हैंडओवर कर दिया जाएगा।

हाथरस, संवाद सहयोगी। बड़े शहरों की तर्ज पर शहर में भी राहगीरों व आश्रयविहीनों के लिए के 100 विस्तरों शेल्टर होम बनाया गया है। सर्दी के मौसम बनाए जाने वाले रेन बसेरा की भी अब आवश्यकता नहीं रहेगी। यह शेल्टर होम सी एंड डीएस संस्था द्वारा बनाया गया है। इसे गुरुवार को पालिका के लिए हैंडओवर कर दिया जाएगा।

हाथरस में बना 100 बिस्‍तरों का शैल्‍टर होम

आश्रयहीन लोगों को अब शहर में इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसके लिए सरकार के आदेश पर 100 बिस्तरों वाला शेल्टर होम का निर्माण कराया गया है। यह शेल्टर होम अलीगढ़ रोड पर लेबर कालोनी के पास के बनाया गया है। इसे हैंडओवर करने के लिए पालिका द्वारा इसका निरीक्षण किया गया था। चेयरमैन आशीष शर्मा व अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने इसमें कमियां निकालते हुए उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित संस्था को दिए थे।

पूरा हुआ शेल्टर होम में मरम्मत का कार्य

सी एंड डीएस संस्था ने पालिका द्वारा बताए गए कार्याें को उसी समय युद्ध स्तर पर पूरा कराने का कार्य कर दिया। इसमें खिड़कियाें पर दरबाजे, टूट-फूट वाले स्थानों की मरम्मत का कार्य किया गया। शौचालय, बाथरूम व किचन में भी खिड़की-दरबाजे चढ़ाकर उन्हें ठीक किया गया। शेल्टर होम के अंदर व बाहर आवश्यक दिशा-निर्देश को भी पेंटर द्वारा जगह-जगह लिखवाया गया।

हैंडओवर होते ही शुरु करा दिया जाएगा शेल्टर होम

शेल्टर होम शहर के लिए बहुत बड़ी सौगात है। इसमें राहगीरों के अलावा हथठेले वाले, फड़वाले व आश्रयहीन लोग भी इसमें रात के समय आश्रय पा सकते हैं। यह शेल्टर होम सर्दियों के अलावा भी पूरे साल लोगों के लिए खुला रहेगा। इसकी सुरक्षा के लिए चौकीदार, सफाई कर्मी व मैनेजर भी यहां तैनात रहेगा। ईओ ने बताया कि हैंडओवर होते ही शेल्टर होम लोगाें के लिए शुरू करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी